एक्सप्लोरर

D Company: अंडरवर्ल्ड से जुड़े 2 लोगों को NIA ने किया गिरफ्तार, दाउद इब्राहिम से जुड़े हैं तार

NIA Arrest Dawood Criminals: मुंबई में एनआईए की टीम ने दाउद इब्राहिम के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. डी कंपनी से जुड़े गुर्गों पर दाउद के धंधे और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप है.

NIA Action: नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (एनआईए) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों लोगो को एनआईए ने बीती रात मुंबई से गिरफ्तार किया है. ये दोनों गुर्गे दाउद की डी कंपनी का अवैध कामकाज देखते थे और आतंकी गतिविधियों का फाइनेंस करने का काम भी करते थे. इन दोनों गुर्गों को एनआईए की विशेष अदालत में आज पेश किया जाएगा. बता दें कि एनआई 3 दिनों से अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही थी. एनआईए ने ऐसे 21 लोगों से पूछताछ की थी जिसके बाद दाउद के दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

4 दिन पहले दाउद के 20 ठिकानों पर एनआईए ने की थी छापेमारी

अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम पर शिकंजा कसते हुए एनआई ने 4 दिन पहले 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये 20 ठिकाने दाउद के शार्प शूटर्स, तस्करों, डी कंपनी के रियल स्टेट मैनेजर से जुड़े हुए थे. इसके अलावा हवाला ऑपरेटर्स के यहां भी छापेमारी की थी. कहा जा रहा है कि एनआईए ने ये छापेमारी एनसीपी नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद अहम सुराग मिलने के बाद की गई थी. गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने दाउद इब्राहिम और डी कंपनी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसके बाद जांच शुरू की. अब छापेमारी के बाद 2 गिरफ्तारी की हैं.

दाउद इब्राहिम के खिलाफ गृह मंत्रालय ने कसा शिकंजा

दाउद इब्राहिम और डी कंपनी के खिलाफ गृह मंत्रालय ने शिकंजा कस दिया है. गृह मंत्रालय ने फरवरी के महीने में ही दाउद इब्राहिम से जुड़े मामलों की जांच एनआईए को सौंप दी थी. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय दाउद से जुड़े मामलों की जांच कर रही थी. नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी आतंक से जुड़े मामलों की जांच करती है और ऐसे मामलों के लिए देश की सबसे बड़ी एजेंसी है. गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक डी कंपनी और दाउद इब्राहिम देश में टेरर फंडिंग, नार्को टेरर, फेक करेंसी और ड्रग्स की स्मगलिंग का व्यापार कर आतंक फैलाने का काम करे हैं. सिर्फ यही नहीं दाउद और उसकी कंपनी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और अलकायदा के जरिए भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रही है.

ये भी पढ़ें: D Company in Mumbai: 20 साल बाद फिर मुंबई में क्यों सक्रिय हो गया दाऊद गिरोह?

ये भी पढ़ें: NIA Raid In Mumbai: D कंपनी से जुड़े 29 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, सलीम फ्रूट समेत कई हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget