एक्सप्लोरर

अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- पश्चिम बंगाल में अगला मुख्यमंत्री बीजेपी का होगा

वर्चुअल रैली के माध्यम से पश्चिम बंगाल में रैली कर रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्य मंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला. शाह ने कहा कि राज्य में अगला मुख्य मंत्री बीजेपी का होगा.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के बाद आज पश्चिम बंगाल जन संवाद रैली को संबोधित किया. दिल्ली से वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने संबोधन में शाह ने मुख्य मंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला. शाह ने अपने संबोधन में कहा कि देश ने भले ही बीजेपी को 303 सीटें दी, लेकिन मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि बंगाल के लोगों ने हमें 18 सीटें दी.

बंगाल सरकार पर केंद्र की योजनाएं लागू न करने का आरोप लगाते हुए शाह ने ममता बनर्जी को चुनौती दी और कहा, "ये राजनीति की चीज़ नहीं है, राजनीति के कई और मैदान हैं आप मैदान तय कर लो, दो-दो हाथ हो जाए. आप बंगाल में गरीबों के लिए केंद्र की योजना आने नहीं दे रही हैं."

अमित शाह ने आगे कहा कि जब जन सम्पर्क और जन संवाद का इतिहास लिखा जाएगा तो नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किया गया वर्चुअल रैली का ये प्रयोग एक विशेष अध्याय के रूप में लिखा जाएगा. कोरोना महामारी और अम्फान के कारण जिन लोगों की जान गई हैं, उन सभी की आत्मा की शांति के लिये मैं प्रार्थन करता हूं.

बंगाल में अगला मुख्य मंत्री बीजेपी का होगा- शाह

ममता पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने आगे कहा कि हमने प्रवासी मजदूरों के लिये जो ट्रेन चलाई उन्हें श्रमिक ट्रेन नाम दिया, लेकिन ममता बनर्जी ने इन ट्रेन को कोरोना एक्सप्रेस बोलकर मजदूरों का अपमान किया. शाह ने कहा कि मजदूरों की यही गाड़ी आपको बाहर करेगी. आप कुछ भी कर लो, बंगाल में अगला मुख्य मंत्री बीजेपी का ही होगा.

जनधन खाते खोलने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आज इस मुश्किल वक्त में 51 करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये डाला गया है. यह जनधन खातो की वजह से ही संभव हो पाया.

शाह ने आगे ममता पर हमला बोलते हुए कहा कि हम अपनी सरकार के काम का हिसाब दे रहे हैं, ममता जी आप भी 10 साल का हिसाब बताइये, लेकिन बम धमाकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत का आंकड़ा मत बताइयेगा.

उन्होंने आगे कहा कि जब सीएए आया तो ममता जी का चेहरा गुस्से से लाल हो गया था. मैंने इतना गुस्सा कभी किसी के चेहरे पर नहीं देखा. ममता जी आप सीएए का विरोध कर रही हैं. आप बताइए नामशूद्र और मतुआ समाज से आपको क्या दिक्कत है. सीएए का विरोध आपको बहुत महंगा पड़ेगा, जब मतपेटी खुलेंगी तो जनता आपको राजनीतिक शरणार्थी बनाने वाली है.

भाजपा को एक मौका देकर देखें- शाह 

शाह ने आगे बंगाल के लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘‘आपने कम्युनिस्ट और तृणमूल दोनों को आज़माया है। एक मौका भाजपा को देकर देखें । भ्रष्टाचार नहीं होगा, टोलबाजी नहीं होगी और बंगाल विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा ।’

दुनिया को WHO की चेतावनी, कहा- जानलेवा कोरोना वायरस ‘बदतर’ होती जा रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget