एक्सप्लोरर

दुनिया को WHO की चेतावनी, कहा- जानलेवा कोरोना वायरस ‘बदतर’ होती जा रहा है

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से हालात और बिगड़ रहे हैं. सोमवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं.

स्विट्जरलैंड: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सोमवार को इस महामारी से संक्रमण का आंकड़ा 70 लाख के पार हो गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया को चेतवानी देते हुए कहा है कि अब ये महामारी और बदतर होती जा रही है. डब्लूएचओ ने कहा है कि वायरस से दुनियाभर में हालात दिन पर दिन बिगड़ रहे हैं.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एदनहोम गेब्रेयासिस ने कहा, “हालांकि यूरोप में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन वैश्विक तौर पर ये खराब हो रहे हैं. पिछले 10 दिनों में से 9 दिन रोजाना 1 लाख से ज्यादा केस रिपोर्ट किए गए. रविवार को दुनियाभर में कोरोना वायरस के 136,000 नए केस रिपोर्ट किए गए. ये दुनियाभर में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है.” उन्होंने आगे कहा कि इसमें से 75% केस 10 देशों में सामने आए हैं, जिनमें से अधिकतर देश अमेरिका और दक्षिण एशिया में हैं.

उन्होंने कहा, “इन देशों में अब सबसे बड़ा ख़तरा यह है कि यह अपनी उपलब्धि को लेकर आत्मसंतुष्ट हैं. शोध से आए परिणामों में पाया गया है कि विश्व में अभी भी अधिकांश लोग संक्रमण के दायरे में हैं.”

महामारी के बीच अमेरिका में हो रहे हैं प्रदर्शन

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से महामारी के बीच लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं. डॉ टेड्रोस ने लोगों से सावधानी के साथ प्रदर्शन की अपील की है. उन्होंने कहा कि WHO पूरी तरह से समानता और नस्लवाद के खिलाफ वैश्विक आंदोलन का समर्थन करता है.

उन्होंने कहा, “हम किसी भी प्रकार के भेदभाव को अस्वीकार करते हैं. हम दुनियाभर में विरोध कर रहे सभी लोगों को सुरक्षित रूप से ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. जितना संभव हो, दूसरों से कम से कम एक मीटर की दूरी पर रहें, अपने हाथों को साफ करें, खांसी आने पर फेस कवर करें और अगर आप प्रदर्शन करते हैं तो मास्क ज़रूर पहनें. लेकिन अगर आप बीमार हैं, तो प्लीज़ घर पर ही रहें.”

यूरोप के बाद अब अमेरिका बना गया है कोरोना वायरस का एपिसेंटर

WHO ने कहा कि पहले इस महामारी का एपिसेंटर यूरोप था, लेकिन अब अमेरिका कोरोना वायरस का एपिसेंटर बन गया है. सबसे ज्यादा केसों के मामले में दूसरे नंबर पर लैटिन अमेरिका का देश ब्राजील है, जहां कोरोना के सात लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इसके बाद रूस, यूके और भारत हैं. रूस में कोरोना साढ़े चार लाख से ज्यादा केस हैं. वहीं यूनाइडेट किंगडन में कोरोना के 2.88 लाख और भारत में 2.56 लाख पार कर गए हैं.

यह भी पढ़ें- 

मध्य प्रदेश: हमला करके तीन लोगों को मार देने वाले टाइगर को मिली उम्रकैद की सज़ा

फार्मासिस्ट के संक्रमित होने के बाद 15 अगस्त तक JNU बंद, प्रशासन का आदेश- घर जाएं कैंपस के छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget