एक्सप्लोरर

राजीव कुमार की जगह नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संभाला पदभार, जानें क्या कुछ कहा

New CEC Gyanesh Kumar: नए मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यकाल के दौरान निकाय का पहला काम विपक्षी दलों के साथ संबंधों को सुधारना और मौजूद विश्वास की कमी को पाटना होगा.

CEC Gyanesh Kumar: नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने आज बुधवार (19 फरवरी, 2025) को अपना पदभार संभाल लिया है. उन्होंने राजीव कुमार की जगह ये पद संभाला है. वो अगले 4 साल तक इस पद पर रहेंगे. इसके साथ ही उनके सामने कई तरह की चुनौतियां भी हैं, जिसमें विपक्ष का विश्वास हासिल करना प्रमुख है. वहीं, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने भी अपना पद संभाल लिया है. 

पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है. इसलिए भारत का प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसे मतदाता बनना चाहिए और हमेशा मतदान करना चाहिए. भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार भारत का चुनाव आयोग मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा. 

पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने लिया फैसला

सोमवार (17 फरवरी, 2025) देर रात केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक के कुछ ही घंटों बाद ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया. सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया था. ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति 2023 के कानून के तहत की गई थी. इन नियमों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति की ओर से एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसमें अध्यक्ष के तौर पर पीएम मोदी, पीएम की ओर से नामित कैबिनेट मंत्री - अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता शामिल हैं. 

नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यह नियुक्तियां ऐसे समय में की गई हैं जब सुप्रीम कोर्ट 19 फरवरी को 2023 के कानून के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई करने वाला है. ज्ञानेश कुमार इस साल के आखिरी में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले चुनावों की देखरेख करेंगे. 

ये भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar: इधर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, उधर कांग्रेस की आपत्ति; अब सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget