एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले के तार सुलझाने बेऊर जेल पहुंची सीबीआई, आमने-सामने बैठाकर 13 आरोपियों से पूछे सवाल

NEET Paper Leak: सीबीआई ने नीट-यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं में अंतरराज्यीय संपर्क से जुड़ी एक बड़ी साजिश का दावा किया है. इस सिलसिले में बेऊर जेल में आरोपियों से घंटों तक पूछताछ चली.

NEET Paper Leak: सीबीआई ने कथित नीट-यूजी परीक्षा गड़बड़ी के सिलसिले में पटना के बेऊर जेल में बंद 13 आरोपियों से पूछताछ की. स्पेशल सीबीआई कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद जिन आरोपियों से पूछताछ की गई उनमें से छह कथित तौर पर परीक्षा माफिया सरगना का हिस्सा हैं, तो वहीं चार नीट एग्जाम का स्टूडेंट और तीन अभिभावक हैं.

सीबीआई ने आमने-सामने बैठाकर की पूछताछ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई की पूछताछ में लगभग सभी आरोपियों ने संजीव कुमार उर्फ ​​सजीव मुखिया और सिकंदर यादवेंदु को नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने का मास्टरमाइंड बताया. हालांकि आरोपियों की ओर से दिए गए बयानों में मतभेद थे.

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई जोरों शोरों से फरार मुखिया की तलाश कर रही है. 28 जून को सीबीआई कोर्ट ने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल अहसानुल हक, उप-प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और एक पत्रकार जमालुद्दीन को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की अनुमति दी थी.

इन्हें प्रश्नपत्रों से छेड़छाड़ के आरोप में झारखंड के हजारीबाग से पटना लाया गया था. सीबीआई ने दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की. सीबीआई प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और उनके बिहार कनेक्शन की भी जांच कर रही है. 

पटना से दो आरोपी को किया गया था गिरफ्तार

इससे पहले कोर्ट ने सीबीआई को आगे की पूछताछ के लिए आशुतोष और मनीष प्रकाश की रिमांड भी दी थी. सीबीआई ने इन दोनों को 27 जून 2024 को पटना से गिरफ्तार किया था. मनीष प्रकाश पर आरोप लगाया गया था कि उसने आशुतोष के कहने पर रूम की व्यवस्था की थी. इस मामले में सीबीआई बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू और मुकेश कुमार को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक गोधरा की एक विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को जय जलाराम स्कूल के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा, शिक्षक तुषार भट्ट, बिचौलियों विभोर आनंद और आरिफ वोहरा को चार दिन की हिरासत में भेज दिया था. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई इन सब से पूछताछ करेगी, जिनके बारे में समझा जाता है कि उनके पास नीट-यूजी परीक्षा में हेराफेरी की व्यापक साजिश को उजागर करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी है.

ये भी पढ़ें : West Bengal: बंगाल में बीच सड़क महिला को पीटने वाला आरोपी TMC कार्यकर्ता गिरफ्तार, बीजेपी-CPM ने ममता सरकार पर उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget