एक्सप्लोरर

12 वीं की NCERT किताब से खालिस्तान शब्द का जिक्र हटाया गया, एसजीपीसी ने जताई थी आपत्ति

NCERT Books Row: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव से जुड़े भाग को लेकर शिकायत की थी.

NCERT Books Row: 12वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस की बुक से खालिस्तान शब्द को हटा दिया गया है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों  के अनुसार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आपत्तियों के बाद एनसीईआरटी ने 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस) की पाठ्यपुस्तक से एक अलग सिख राष्ट्र खालिस्तान की मांग के संदर्भ को हटा दिया है.

एसजीपीसी ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी बारहवीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में सिखों के बारे में ऐतिहासिक जानकारी गलत तरह से प्रस्तुत की है. एसजीपीसी की आपत्ति पुस्तक ‘पॉलिटिक्स इन इंडिया सिंस इंडिपेंडेंस’ में आनंदपुर साहिब प्रस्ताव के उल्लेख से जुड़ी है. 

किस पार्ट को हटाया गया?
जिन वाक्यों को हटाया गया है, उनमें से एक में लिखा है ‘‘प्रस्ताव, संघवाद को मजबूत करने के लिए एक दलील थी, लेकिन इसकी व्याख्या एक अलग सिख राष्ट्र के लिए याचिका के रूप में भी की जा सकती है’’. इस वाक्य को भी हटाया गया कि अधिक चरमपंथी तत्वों ने भारत से अलगाव और 'खालिस्तान' के निर्माण की वकालत शुरू कर दी.

हटाकर कैसे लिखा गया?
बयानों को फिर से इस तरह लिखा गया है कि प्रस्ताव, संघवाद को मजबूत करने की दलील थी. शिक्षा मंत्रालय में स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार के अनुसार, ‘‘श्री आनंदपुर साहिब प्रस्ताव को गलत तरीके से पेश करके सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री को वापस लेने के संबंध में एसजीपीसी से ज्ञापन प्राप्त हुआ था. इस मुद्दे की जांच के लिए एनसीईआरटी की विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई थी और उसकी सिफारिशों के आधार पर निर्णय लिया गया था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एनसीईआरटी ने शुद्धि पत्र जारी किया है. नए शैक्षणिक सत्र के लिए भौतिक रूप से पुस्तकें मुद्रित की जा चुकी हैं, वहीं डिजिटल पुस्तकों में बदलाव दिखेगा.’’ आनंदपुर साहिब प्रस्ताव 1973 में शिरोमणि अकाली दल का अपनाया गया एक दस्तावेज था. प्रस्ताव में सिख धर्म के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गयी और पंजाब के लिए अधिक स्वायत्तता की मांग की गयी. इसमें यह भी मांग की गयी कि चंडीगढ़ शहर को पंजाब को सौंप दिया जाना चाहिए और पड़ोसी राज्यों में पंजाबी को दूसरी भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए. एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से कई विषयों और अंशों को हटाने से पिछले महीने विवाद शुरू हो गया था और विपक्ष ने केंद्र पर ‘‘बदले की भावना के साथ लीपापोती’’ करने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें- NCERT ने हटाया तो मुगलों के लिए अलग से किताब लेकर आएगा केरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड, 35 साल बाद आया मौका
बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान के नाम जुड़ा ये खास रिकॉर्ड, 35 साल बाद आया मौका
Emmanuel Macron India Visit LIVE: LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
LIVE: पीएम मोदी-मैक्रों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले - 'भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहरे'
बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 3 माइक्रो ऑब्जर्वर निलंबित
बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, लापरवाही पर 3 माइक्रो ऑब्जर्वर निलंबित
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा
जम्मू कश्मीर की जेल से भागे दो पाकिस्तानी कुछ ही घंटों बाद हुए गिरफ्तार, STF ने धर दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
क्या इंडोनेशिया को सस्ते और भारत को महंगे राफेल बेच रहा है फ्रांस? समझें इसके पीछे का पूरा गणित
TRE-4 Exam Date: बिहार में सितंबर में होगी शिक्षक भर्ती की परीक्षा, BPSC ने किया तारीखों का ऐलान
बिहार में सितंबर में होगी शिक्षक भर्ती की परीक्षा, BPSC ने किया तारीखों का ऐलान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Shoaib Akhtar vs Mohsin Naqvi: पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
पाकिस्तान में क्यों मचा है शोएब अख्तर और मोहसिन नकवी को लेकर हंगामा, जानिए पूरा मामला
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
झारखंड में लेक्चरर बनने का मौका, JPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन; पढ़ें डिटेल्स
झारखंड में लेक्चरर बनने का मौका, JPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन; पढ़ें डिटेल्स
वोटर आईडी में एड्रेस ऑनलाइन बदलवाएं, ये रही प्रोसेस
वोटर आईडी में एड्रेस ऑनलाइन बदलवाएं, ये रही प्रोसेस
Embed widget