एक्सप्लोरर

'मुझे जेल में डालना है तो डाल दो..' रिश्तेदार पर कार्रवाई और नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग पर भड़के सीएम उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए विधानसभा में कहा कि सत्ता में आने के लिए अगर हमें जेल में डालना है तो डाल दो.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे आज विपक्षी पार्टी बीजेपी पर जमकर बरसे. उन्होंने मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग और रिश्तेदार के खिलाफ हुई कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने विधानसभा में कहा, ''आप नवाब मलिक का इस्तीफा मांग रहे हैं. पहले आप बताएं, आपने महबूबा मुफ्ती का समर्थन क्यों किया, जिन्हें अफजल गुरु और बुरहान वानी से सहानुभूति थी.''

नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों से जुड़े धनशोधन जांच में के सिलसिले में 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था. एनसीपी नेता 7 मार्च तक ईडी की हिरासत में थे और बाद में उन्हें 21 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इसके बाद उन्हें 4 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया.

उद्वव ठाकरे ने कहा कि अगर नवाब मलिक का दाऊद इब्राहिम से सालों पुराना नाता था तो इतने सालों से केंद्रीय एजेंसियां ​​क्या कर रही थीं? मामला कोर्ट में है. मुझे लगता है कि फडणवीस को ईडी द्वारा भर्ती किया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने ईडी को सभी दस्तावेज दिए थे, जैसा कि उन्होंने कहीं कहा था.

ठाकरे ने कहा कि दाऊद इब्राहिम कहां है? क्या किसी को पता है कि वह कहां है? आपने राम मंदिर के नाम पर पिछला चुनाव लड़ा था. अब क्या आप दाऊद के नाम पर वोट मांगने जा रहे हैं? क्या ओबामा ने लादेन के नाम पर वोट मांगे थे? हिम्मत है तो दाऊद को मार डालो?

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''सत्ता में आना है तो आओ सत्ता में. लेकिन सत्ता में आने के लिए यह सब कुचक्र मत करो. हमारे,  उनके, किसी और के परिवार वालों को परेशान मत करो. हमने कभी तुम्हारे परिवार वालों को परेशान नहीं किया. ऐसा नहीं है कि हम कह रहे कि तुम्हारे परिवारों ने कुछ गलत किया है या उनका कुछ ऐसा है जिसको लेकर हम तुम्हें परेशान कर सकते हैं. कहना सिर्फ यह है कि परिवार वालों को परेशान मत करो.''

ठाकरे ने कहा, ''सत्ता में आने के लिए अगर हमें जेल में डालना है तो डाल दो. अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे राम मंदिर आपको मिल गया, ऐसे ही आपको कृष्ण जन्मभूमि का भी शोध मिलता है तो वहां जो जेल है उसमें मुझे डालो. मैं कोई कृष्ण नहीं हूं शायद मैं देवकी के सात पुत्रों में से कोई एक होऊंगा. अगर आप मुझे जेल में डालेंगे तो मैं वहां कृष्ण जन्म का इंतजार करूंगा. जिस तरह से मैं यह कह पा रहा हूं कि मैं कोई कृष्ण नहीं हूं. इस तरीके से आपके अंदर भी क्षमता होनी चाहिए कि आप कह पाएं कि आप कंस नहीं हैं.  आप कंस बनने की दिशा में मत बढ़िए.''

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के रिश्तेदार से जुड़े ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 फ्लैट्स किए सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget