एक्सप्लोरर

पानी घटने से केरल में नौसेना ने बंद किया बचाव अभियान, सभी टीमों को बुलाया वापस

राज्य प्रशासन और आपदा राहत अभियान उपक्रमों में सहायता के लिए नौ अगस्त को शुरू किये गये ‘ऑपरेशन मदद’ के दौरान नौसेना के जवानों ने कुल 16,005 लोगों को बचाया.

कोच्चि: दक्षिणी नौसेना कमांड ने बाढ़ प्रभावित केरल में आज 14 दिन का अपना बचाव अभियान बंद कर दिया. इसके साथ ही कहा कि प्रभावित इलाकों में पानी घटने की वजह से लोगों को निकालने के लिए और कोई अनुरोध सामने नहीं आया है. इसमें बताया गया है कि राज्य प्रशासन और आपदा राहत अभियान उपक्रमों में सहायता के लिए नौ अगस्त को शुरू किये गये ‘ऑपरेशन मदद’ के दौरान नौसेना के जवानों ने कुल 16,005 लोगों को बचाया.

एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है, बाढ़ का पानी घटने और बचाव के लिए कोई और अनुरोध प्राप्त नहीं होने के कारण दक्षिणी नौसेना कमांड ने ऑपरेशन मदद के लिए तैनात सभी बचाव टीमों को वापस बुला लिया है.

आपदा प्रबंधन राज्य नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, आठ अगस्त से बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 400 से ज्यादा लोगों की जान गई है. पूरे राज्य में 3,879 राहत शिविरों में 3.91 लाख परिवारों के करीब 14.50 लाख लोग अभी भी रह रहे हैं. नौसेना के अलावा थल सेना, वायु सेना और तटरक्षक बल भी नागरिक प्रशासन के साथ राहत और बचाव अभियानों में शामिल थे.

थलसेना के दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डी आर सोनी ने सोमवार को कहा था कि जब तक बाढ़ प्रभावित केरल में स्थिति स्थिर नहीं हो जाती है तब तक हमारे जवान लगातार बचाव अभियान चलाते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एविएशन सिक्योरिटी रिव्यू, स्काई मार्शल..., फ्लाइटदुबई की घटना के बाद भारत अलर्ट
एविएशन सिक्योरिटी रिव्यू, स्काई मार्शल..., फ्लाइटदुबई की घटना के बाद भारत अलर्ट
Explained: नीरजा को शहादत तो देवी शरण की कनपटी पर बंदूक! स्मित मच्छार जैसे वो 3 बड़े 'हीरो'
नीरजा को शहादत तो देवी शरण की कनपटी पर बंदूक! स्मित मच्छार जैसे वो 3 बड़े 'हीरो'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
रूस जाने वालों के लिए MEA की एडवाइजरी जारी, कहा- 'खबरें मिल रही है कि...'
पैनकार्ड क्लब्स पर ED की बड़ी कार्रवाई, 646.58 करोड़ की 211 अचल संपत्तियां अटैच
पैनकार्ड क्लब्स पर ED की बड़ी कार्रवाई, 646.58 करोड़ की 211 अचल संपत्तियां अटैच

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से वॉशिंगटन सुंदर बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, जानें क्या है पोती का नाम
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, जानें क्या है पोती का नाम
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
बिहार में एक यूनिवर्सिटी पर 10.3 लाख छात्रों का बोझ, रिपोर्ट में खुलासा
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
Dzire से Exter तक, ये हैं बजट में 5 शानदार Automatic Cars
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
Embed widget