एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu: '...एक इंच पीछे नहीं हटेंगे' प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मिलने के बाद बोले नवजोत सिंह सिद्धू

Navjot Singh Sidhu Remarks: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद एक अहम टिप्पणी की है.

Navjot Singh Sidhu Meets Rahul Gandhi And Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार (6 अप्रैल) को पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधा वाड्रा से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट की है, साथ ही पंजाब और कांग्रेस नेताओं के प्रति अपने संकल्प को दोहराया है. हाल ही में जेल से रिहा हुए सिद्धू ने ये तक कहा कि वह एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे.

सिद्धू ने अपने ट्वीट में कहा, ''आज नई दिल्ली में अपने मेंटर और दोस्त राहुल जी, दार्शनिक-मार्गदर्शक प्रियंका जी से मुलाकात की. आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे डरा सकते हैं, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के प्रति मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी.''

जेल से बाहर आने के बाद एक्टिव हैं सिद्धू

बता दें कि पिछले साल 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 27 दिसंबर 1988 के एक रोडरेज मामले को लेकर एक साल कारावास की सजा सुनाई थी. सिद्धू पर आरोप लगा था कि उन्होंने पटियाला के शेरावाले मार्केट के पास कार पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी के बीच 65 वर्षीय गुरनाम सिंह के सिर पर मुक्का मार दिया था. इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान गुरनाम सिंह की मौत हो गई थी. हालांकि, गुरनाम सिंह की मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया था लेकिन सिद्धू के खिलाफ गौर-इरादतन हत्या का मुकदमा चला था. मामला निचली अदालत, फिर हाई कोर्ट से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से सजा मिलने पर सिद्धू को पटियाला जेल में करीब 10 महीने काटने पड़े.

सिद्धू बीते 1 अप्रैल को जेल से रिहा हुए. जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू अपने बयानों के चलते फिर से चर्चा में हैं. गुरुवार (4 अप्रैल) को सिद्धू ने पंजाब की जेलों की व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े किए थे. सिद्धू ने आरोप लगाया था कि पंजाब में राष्ट्रपति शासन को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया था. सिद्धू ने उनकी रिहाई में देरी किए जाने की भी बात कही थी. वहीं, जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू दिवंगत पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला के माता-पिता से भी मिलने गए थे और सुरक्षा कटौती के मुद्दे पर पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरा था.

यह भी पढ़ें- Anil Antony Joins BJP: बेटे ने थामा बीजेपी का दामन तो दिग्गज कांग्रेसी नेता एके एंटनी बोले- मैं आहत हूं कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: ‘पान की दुकान’ पर झूमा इंटरनेट, दिशा पटानी का कातिलाना अंदाज़ वायरल!
India-US Trade Deal:किन उत्पादों पर नहीं लगेगा शुल्क और किन उत्पादों की नहीं होगी एंट्री,जानिए सबकुछ
India-US Trade Deal:भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर Congress ने साधा निशाना, कह दी बड़ी बात! | America
IPO Alert: Fractal Analytics IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
India US Trade Deal: ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री का विपक्ष पर हमला | Donlad Trump | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
'ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा...', यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने चली बड़ी चाल
WI vs SCO: 11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
11 छक्के 13 चौके, शिमरोन हेटमायर ने तूफानी अर्धशतक जड़ रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने बनाए 182 रन
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
'तू 2 रुपये का भिखारी...', असम के मुख्यमंत्री को लेकर ओवैसी का विवादित बयान, जानें पूरा मामला
Box Office: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
'बॉर्डर 2' ने कमा डाले 400 करोड़, लेकिन 'उरी' और 'गदर 2' को इस मामले में नहीं दे पाई मात
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
बदल गया टोल टैक्स चुकाने का तरीका, बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल
Video:
"29 साल की बूढ़ी हूं" सरकारी नौकरी से परेशान महिला ने रोया अपना दुखड़ा, यूजर्स बोले, रिजाइन मार दो
Embed widget