एक्सप्लोरर

Anil Antony Joins BJP: बेटे ने थामा बीजेपी का दामन तो दिग्गज कांग्रेसी नेता एके एंटनी बोले- मैं जब तक जीवित रहूंगा, तब तक...

AK Antony Reaction On Anil Antony: कांग्रेस नेता एके एंटनी ने अपने बेटे अनिल के बीजेपी ज्वाइन करने पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि यह अनिल का गलत फैसला है.

AK Antony On Anil Antony: कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार (6 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद पिता एके एंटनी की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने बेटे के फैसले पर दुख जताया है. 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में मीडिया से बात करते हुए एके एंटनी ने कहा, ''अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है. यह बेहद गलत फैसला है. भारत का आधार एकता और धार्मिक सद्भाव है. 2014 के बाद, जब से मोदी सरकार सत्ता में आई, वे (BJP) एक योजनाबद्ध तरीके से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं. बीजेपी सिर्फ एकरूपता में विश्वास करती है, वे देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रहे हैं.''

एके एंटनी ने यह भी कहा, ''मेरी वफादारी हमेशा 'नेहरू परिवार' के साथ रहेगी.'' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं अब 82 साल का हो गया हूं. मैं अपने जीवन के अंतिम चरण में हूं. मुझे नहीं पता कि मैं कब तक जीवित रहूंगा और लंबे जीवन की कामना मुझे नहीं है. मैं जब तक जीवित रहूंगा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कार्यकर्ता बन कर जीऊंगा.’’

अनिल ने बीजेपी ज्वाइन करने की बताई ये वजह

बता दें कि अनिल एंटनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. अनिल ने बीजेपी में शामिल होने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा, ''एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं.'' गौरतलब है कि अनिल ने गुजरात दंगों और पीएम मोदी पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर उनके बयान पर विवाद गहराने के बाद जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी.

केरल कांग्रेस का अनिल एंटनी पर निशाना

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल कांग्रेस ने ईसाई धर्म के त्यौहार ईस्टर से पहले पड़ने वाले Maundy Thursday पर बीजेपी में अनिल एंटनी के शामिल होने पर जमकर निशाना साधा है. प्रदेश कांग्रेस ने अनिल पर उनके पिता और दिग्गज कांग्रेसी एके एंटनी को धोखा देने का आरोप लगाया है. 

केरल कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधारकरन ने कहा कि अनिल को पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी और उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय नहीं है. मीडिया से बात करते हुए सुधाकरन ने कहा, ''आज के दिन (मौंडी थर्सडे) यानी होली थर्सडे को जूडस (इस्कैरियट) ने 30 चांदी के सिक्कों के भुगतान के लिए ईसा मसीह को धोखा दिया था. इस दिन ऐसी बहुत सी चीजें होंगी. इसे (अनिल के बीजेपी में शामिल होने को) भी ऐसी ही घटना के तौर पर देखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- AK Antony: केरल से दो बार सीएम, केंद्र में मंत्री, कांग्रेस से मुस्लिम की दूरी वाली रिपोर्ट...अब बेटे ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget