एक्सप्लोरर

National Emblem Unveiling Row: नए अशोक स्तंभ को लेकर छिड़ा है राजनीतिक विवाद, जानिए इतिहासकारों ने क्या कहा?

National Emblem Unveiling Row: नए संसद भवन में राष्ट्रीय प्रतीक के अनावरण पर विवाद जारी है. विपक्ष ने कहा-अशोक स्तंभ में बने शेर का आकार बड़ा और आक्रामक है. जानिए इतिहासकारों ने क्या कहा?

National Emblem Unveiling Row: संसद के नए भवन (New Parliament Building) पर राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ (Lion Capital of Ashoka) को लेकर राजनैतिक विवाद शुरू हो गया है. अशोक स्तंभ में शेर की आकृति को लेकर विपक्षी दल आपत्ति कर रहे हैं. विपक्षी दलों का आरोप है कि शेर को आक्रामक  दिखाया गया है, जबकि असल चिन्ह में शेर सौम्य दिखाई देता है. विपक्ष के इस दावों को लेकर एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल की तो पता चला कि अशोक स्तंभ में जो आकृति दिखाई दे रही है उसमें आपत्ति करने जैसा कुछ नहीं है.

इतिहासकार रवि भट्ट ने कहा-ये तो कलाकृति है
इस बारे में इतिहासकार रवि भट्ट (Ravi Bhatt) कहते हैं कि ये अशोक स्तंभ एक कलाकृति है और ये हमेशा कलाकार के मिज़ाज के आधार पर बदलती दिखाई देती है. मौर्य काल (Maurya Empire) के समय की बेहतरीन और सबसे चर्चित आकृतियों में अशोक स्तम्भ शुमार है.

उन्होंने बताया कि अशोक स्तम्भ का इतिहास गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) से जुड़ा है. सम्राट अशोक (Samrat Ashoka) ने इस आकृति को बनवाया था और अशोक स्तम्भ की आकृति को जब संविधान का हिस्सा बनाना था, तब 21 वर्षीय युवक दीनानाथ भास्कर को इसकी ज़िम्मेदारी दी गई. दीनानाथ भास्कर शेरों पर क़रीब से अध्ययन कर चुके थे. ऐसे में उन्होंने जो आकृति दी, वही संविधान की किताबों में दिखाई देती है. लेकिन, जब आप देशभर में अलग अलग स्थानों पर अशोक स्तम्भ को देखेंगे तब आपको अलग अलग आकृतियां दिखाई देंगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में विवाद जैसी कोई बात नहीं है.

बेवजह का है विवाद
लखनऊ विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के प्रमुख प्रो पीयूष भार्गव ने बताया कि विश्वविद्यालय के म्यूज़ियम में भी एक अशोक स्तंभ की आकृति रखी हुई है. उन्होंने कहा कि अशोक स्तम्भ में शेर का मुंह पराक्रम का प्रतीक है ना कि गुस्से का. उन्होंने बताया कि सम्राट अशोक चक्रवर्ती राजा थे और उन्होंने चारों तरफ देखने वाला एक ऐसा प्रतीक बनवाया जिसमें शेर उनके पराक्रम के प्रतीक के तौर पर दिखाई देता है.उन्होंने बताया कि अशोक स्तंभ में शेरों के ऊपर 32 तीलियों वाला एक चक्र भी था जो गौतम बुद्ध का प्रतीक है. गौतम बुद्ध को मानने वाले सम्राट अशोक ने जो आकृति बनाई है उसको लेकर विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है.

जब हमने पड़ताल की तो पता चला कि यूपी की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग में एक बड़ा चौराहा है, जहां बीचोबीच एक अशोक स्तंभ बनाया गया है. इस अशोक स्तंभ में शेर का मुंह खुला हुआ दिखाई है दे रहा है. इसी तरह अलग अलग जगहों पर अलग अलग आकृतियां दिखाई देती हैं. 

शेर की आकृति पर विपक्ष की राजनीति
पीएम मोदी ने सोमवार को संसद के नए भवन की छत पर 20 फीट ऊंचे अशोक स्तंभ का अनावरण किया. इसके बाद इस लोकार्पण को लेकर अलग अलग विपक्षी दलों ने अपने तरीके से विरोध जताया है. जहां आम आदमी पार्टी और टीएमसी ने शेर के मुंह की आकृति से प्रतीक चिन्ह में बदलाव को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, वहीं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकार्पण में विपक्षी दलों को न बुलाये जाने को लेकर रोष व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें:

National Emblem Parliament: अशोक स्तंभ का अनावरण करने पर असदुद्दीन ओवैसी ने जताई नाराजगी, क्या कुछ कहा?

UP Politics: 'अराजकता आबादी से नहीं, लोकतंत्र की बर्बादी से उपजती है', सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget