एक्सप्लोरर

Modi Cabinet Assets Report: राजनाथ सिंह से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक, मोदी कैबिनेट में किसके पास कितनी है दौलत

Modi Cabinet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रीमंडल के मंत्रियों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्रियों का जिक्र है.

Modi Cabinet Ministers Assests: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और कैबिनेट के मंत्रियों की संपत्ति (Assests) के बारे में खबर आई है. इंडियन एक्सप्रेस ने पीएमओ की वेबसाइट का हवाला देते हुए लिखा है कि 2021-22 के दौरान पीएम मोदी की चल संपत्ति (Movable Property of PM Modi) में 26.13 लाख रुपये का इजाफा हुआ है, साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि पीएम के पास फिलहाल कोई अचल संपत्ति (Immovable Property) नहीं है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2021 में पीएम मोदी की चल संपत्ति 1,97,68,885 रुपये थी जो मार्च 2022 तक बढ़कर 2,23,82,504 रुपये हो गई, जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट, बैंक बैलेंस, नेशनल सेविग्स सर्टिफिकेट, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसीज, ज्वैलरी और नकदी शामिल हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएमओ की वेबसाइट ने 10 केंद्रीय मंत्रियों की संपत्ति के बारे में भी जानकारी दी है. इनमें राजनाथ सिंह, आरके सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पुरुषोत्तम रूपाला, वी मुरलीधरन, फग्गन सिंह कुलस्ते और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम शामिल हैं. मुख्तार अब्बास नकवी ने 6 जुलाई 2022 को कार्यभार छोड़ दिया था. 30 कैबिनेट मंत्रियों में से आठ की संपत्ति के बारे में विवरण उपलब्ध होने के बारे में बताया गया है और 45 राज्य मंत्रियों में से दो की संपत्ति उपलब्ध होने की बात रिपोर्ट में है, साथ ही स्वतंत्र प्रभार वाले दो राज्यमंत्रियों की संपत्ति का विवरण उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है. 

इतनी बताई गई राजनाथ सिंह की संपत्ति

रिपोर्ट में पिछले दो वर्षों के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चल संपत्ति में 2.24 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.54 करोड़ रुपये बताई गई है, जिसके अनुसार उनकी चल संपत्ति में 29.28 लाख रुपये का इजाफा हुआ है. इसी अवधि में उनकी अचल संपत्ति 2.97 करोड़ रुपये की बताई गई है. राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह के स्वामित्व वाली संपत्ति में 8.51 लाख रुपये की बढ़ोतरी बताई गई है. पहले उनकी संपत्ति 56 लाख रुपये थी जो कि बढ़कर 64.51 लाख रुपये हो गई. 

धर्मेंद्र प्रधान, पुरुषोत्तम रुपाला और ज्योतिरादित्य की इतनी बताई गई संपत्ति

रिपोर्ट बताया गया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कुल संपत्ति का मूल्य मार्च 2021 के अंत में 1.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.83 करोड़ रुपये हो गया. प्रधान ने अपनी पत्नी मृदुला टी प्रधान की कुल संपत्ति का मूल्य 2.92 करोड़ रुपये बताया, जिसमें पिछले साल के मुकाबले  से 11.53 लाख रुपये की बढोतरी हुई. 

पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला की कुल संपत्ति 7.29 करोड़ रुपये बताई गई जो पिछले साल की तुलना में 1.42 करोड़ रुपये ज्यादा है. रूपाला की पत्नी सविताबेन रूपाला की कुल संपत्ति 5.59 करोड़ रुपये बताई गई, जो पिछले साल की तुलना में 45 लाख रुपये ज्यादा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 31 मार्च, 2022 तक कुल 35.63 करोड़ रुपये की संपत्ति और 58 लाख रुपये की देनदारियों की सूचना दी है. उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया के पास 14.30 लाख रुपये की संपत्ति और 74,000 रुपये की देनदारी बताई गई है.

संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी द्वारा कुल 1.43 करोड़ रुपये की संपत्ति की सूचना दी गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जी किशन रेड्डी ने अपनी पत्नी जी काव्या के नाम 8.21 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति और 75.16 लाख रुपये की देनदारी भी बताई है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU की बैठक में ऐसा क्या हुआ कि नीतीश कुमार ने किया गठबंधन तोड़ने का फैसला? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

संपत्ति को लेकर पीएम मोदी की घोषणा में और क्या है?

बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी ने गुजरात में एक रेजिडेशियल प्लॉट में निवेश किया था लेकिन बाद अपने शेयर दान कर दिया था, जिसके बाद उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं बची. रिपोर्ट में कहा गया कि पीएम मोदी ने अचल संपत्ति वाले कॉल में निल लिखा है. लिस्ट में नीचे लिखा एक नोट कहता है, ''अचल संपत्ति सर्वेक्षण नंबर 401/A तीन अन्य संयुक्त मालिकों के साथ किया गया था, तीनों की 25 फीसदी की बराबर हिस्सेदारी थी, जिसमें से अब स्वयं के स्वामित्व में शेयर नहीं है क्योंकि इसे दान कर दिया गया है.''

रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने उनके पास 45 ग्राम वजनी सोने का चार अंगूठियों के बारे में जानकारी दी है, जिनकी कीमत  1,73,063 रुपये हैं, पिछले वर्ष इनकी कीमत 1,48,331 रुपये थी. वहीं, पत्नी के स्वामित्व वाली संपत्ति के कॉलम में पीएम मोदी ने 'ज्ञात नहीं' लिखा है.

यह भी पढ़ें- Explained: JDU-RJD की पिछली बार की सरकार में कैसी थी कैबिनेट, राजद को मिला था कितना प्रतिनिधित्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हिमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget