एक्सप्लोरर

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- समर्पित राष्ट्रवादी के तौर पर किया जाएगा याद

Nagaland Governor: गणेशन को 8 अगस्त को टी नगर स्थित अपने आवास पर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन आखिरकार वे जिंदगी से जंग हार गए.

नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार (15 अगस्त 2025) को 80 साल की उम्र में निधन हो गया. चेन्नई स्थित आवास पर 8 अगस्त को गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी. इस के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था. इससे पहले वे मणिपुर और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा, नागालैंड के राज्यपाल थिरु ला. गणेशन जी के निधन से दुख हुआ. उन्हें एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने तमिलनाडु में बीजेपी का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की. तमिल संस्कृति के प्रति भी उनका गहरा लगाव था. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति."

सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया

एल. गणेशन ने 20 फरवरी 2023 को नागालैंड के 19वें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था. इससे पहले वे अगस्त 2021 से फरवरी 2023 तक मणिपुर के और जुलाई 2022 से नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) की भूमिका निभा चुके हैं. कोहिमा राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि गणेशन का पिछले कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा था. सिर में चोट लगने के बाद 8 अगस्त को उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया. 

पहले संघ फिर बीजेपी से जुड़े गणेशन 

एल. गणेशन का जन्म 16 फरवरी, 1945 को तंजावुर में में हुआ था. बचपन से वे राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) की विचारधाराओं से प्रभावित थे. उनके पिता और भाई आरएसएस से जुड़े थे. साल 1970 में वे आरएसएस के प्रचारक बने और करीब 20 सालों तक उन्होंने नागरकोइल, मदुरै और अन्य स्थानों पर अलग-अलग पदों पर रहते हुए संघ को सेवा दी.

साल 1991 में वे बीजेपी में शामिल हुए और तमिलनाडु बीजेपी के संगठन सचिव बने. इस पद पर रहते हुए उन्होंने तमिलनाडु बीजेपी के कामकाज और संगठन में राज्य में मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. 2006 से 2009 के बीच गणेशन तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष रहे.

ये  भी पढ़ें :  Independence Day 2025: 'शिक्षा और स्वास्थ्य के अधिकार राज्य से छीने जा रहे', स्वतंत्रता दिवस पर सीएम स्टालिन का केंद्र पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget