एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: अहमद पटेल को सीएम बनाने की अपील करने वाले 'रहस्यमयी' पोस्टर से गरमाई राजनीति

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अहमद पटेल ने पोस्टर पर सवाल उठाए और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं है और कभी भी नहीं होंगे.

अहमदाबाद: गुजरात में होने वाले दो चरण के चुनाव के पहले चरण के मतदान में केवल दो दिन बचे हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता अहमद पटेल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय से केवल कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कई जगहों पर रातोंरात 'रहस्यमयी' पोस्टर लग गए हैं. कांग्रेस ने कहा है कि यह मतदाताओं के ध्रुवीकरण की साजिश है.

पोस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल की तस्वीर है जिसमें पार्टी का चिह्न् 'हाथ' भी है. पोस्टर में गुजराती भाषा में, 'मुस्लिम समुदाय के बीच एकता प्रदर्शित करने के लिए और अहमद पटेल को गुजरात का वजीर-ए-आला (मुख्यमंत्री) बनाने के लिए केवल कांग्रेस को वोट देने' की अपील की गई है.

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अहमद पटेल ने पोस्टर पर सवाल उठाए और कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं है और कभी भी नहीं होंगे. पटेल ने ट्वीट कर कहा, "मुख्य मुद्दा यह है कि भाजपा विभाजक एजेंडे के तहत राज्य में पिछले 22 वर्षो के कार्यकाल के दौरान अपने प्रदर्शन से ध्यान भटकाने के लिए काफी मेहनत कर रही है. इसलिए वे लोग झूठ और भ्रामक प्रचार पर निर्भर हैं. लेकिन, गुजरात के लोगों ने अपना मन बना लिया है."

 

अहमद पटेल ने कहा, "फर्जी पोस्टर और अफवाह का अभियान चलाना बीजेपी की व्यग्रता को दिखाता है. हार के डर से, क्या वह ऐसे गंदे तरीकों पर निर्भर हो गए हैं? मैं कभी भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं था और ना ही कभी होऊंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
'सोडियम पोटेशियम इम्बैलेंस से जूझ रहे', CM शुभेंदु ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget