एक्सप्लोरर

म्यांमार में तनाव के बीच 5000 से अधिक लोग भारत की सीमा में हुए दाखिल, 39 सैन्यकर्मी भी शामिल

Myanmar Airstrike: म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सुरक्षा बलों और मिलिशिया ग्रुप पीपुल्स डिफेंस फोर्स के बीच हुई गोलीबारी के कारण भारतीय सीमा में लोग प्रवेश कर रहे हैं.

Myanmar Airstrike: म्यांमार के चिन राज्य में हुए एयरस्ट्राइक और गोलीबारी से सीमावर्ती इलाकों में तनाव काफी बढ़ गया है. आम लोग डरे-सहमे भारत में दाखिल हो रहे हैं. मिजोरम के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर 5000 से अधिक लोग भारतीय सीमा में दाखिल हुए हैं. इनमें 39 सैन्यकर्मी भी हैं.

आईजीपी lalbiakthanga Khiangte ने बताया कि रविवार (12 नवंबर) की शाम म्यांमार की पीडीएफ ने म्यांमार सेना की पोस्ट पर हमला किया. कल यानी  (सोमवार, 13 नवंबर) को पीडीएफ ने दो म्यांमार पोस्ट पर कब्जा कर लिया. इसका परिणाम ये हुआ कि म्यांमार सैन्यकर्मी मिजोरम में आश्रय लेने लगे. इसमें से 39 लोगों ने मिजोरम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. 

आईजीपी ने आगे कहा, ''5000 से अधिक लोगों ने सीमा के पास दो गांवों में शरण ली और हमारे लगभग 20 नागरिक घायल भी हुए हैं. इनमें से आठ को अच्छे इलाज के लिए आइजोल लाया गया है. कल शाम को एक की गोली लगने से मौत हो गई. अब काफी शांति है, लेकिन हमें नहीं पता कि म्यांमार की सेना हवाई हमला करेगी या नहीं. हम फिलहाल हवाई हमले से इनकार नहीं कर सकते."

मिजोरम में क्यों लोग प्रवेश कर रहे हैं?
मिज़ोरम के चम्फाई जिले के उपायुक्त (डीसी) जेम्स लालरिंछना ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि म्यांमार में सत्तारूढ़ जुंटा समर्थित सुरक्षा बलों और मिलिशिया समूह ‘पीपुल्स डिफेंस फोर्स’ (पीडीएफ) के बीच रविवार शाम को भीषण गोलीबारी हुई. चम्फाई जिले की सीमा पड़ोसी देश के चिन राज्य से लगती है. इस कारण लोग मिजोरम में प्रवेश कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि लड़ाई तब शुरू हुई जब पीडीएफ ने भारतीय सीमा के पास चिन राज्य में खावमावी और रिहखावदार में दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया. इसके जवाब में म्यांमार की सेना ने खावमावी और रिहखावदार गांवों पर हवाई हमले किए. 

इनपुट भाषा से भी. 

ये भी पढ़ें- म्यांमार के उग्रवादी संगठन के दो सदस्य मणिपुर में गिरफ्तार, AK-47, इंसास, और एम-16 राइफल्स बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget