एक्सप्लोरर

मुंबई: देश की सबसे महंगी जमीन पर बसे झुग्गी बस्ती वालों को मिलेगा करोड़ों का आशियाना

दक्षिण मुंबई का कफ परेड का इलाका देश का सबसे महंगा इलाका माना जाता है. यहां एक हिस्से में हजारों झुग्गी बस्तियां हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट के एक फैसले ने इन झुग्गी बस्ती में रहने वाले सात हजार से अधिक परिवारों की किस्मत बदल दी.

मुंबई: भारत में सबसे महंगी रिहायशी जमीन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में है और दक्षिण मुंबई का कफ परेड इलाका देश का सबसे महंगा इलाका माना जाता है. कफ परेड में जहां करोड़ों के आलीशान बिल्डिंग, होटल्स, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और नेवी का बेस है, वहीं कफ परेड के एक हिस्से में हजारों झुग्गी बस्तियां हैं. मुंबई के मूलनिवासी मानें जाने वाले मछुआरों की बस्तियां भी कफ परेड में बसी हैं.

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद देश के सबसे महंगे और बहुचर्चित एसआरए (स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी) प्रोजेक्ट की राह आसान हो गयी है. कफ परेड में 7000 से ज्यादा झोपड़पट्टी वाला ये प्रोजेक्ट पिछले कई सालों से कानूनी लड़ाई की वजह से लटका पड़ा हुआ था. दरअसल मुम्बई के हाई प्रोफाइल कफ परेड इलाके के इन झुग्गी बस्ती के पुनर्विकास के लिए कई कंपनियां सामने आईं. कानूनी पेंच के चलते इस हाई प्रोफाइल इलाके में बसे झुग्गी बस्ती, मछुआरों को उनके हक का घर नहीं मिल पा रहा था. महाराष्ट्र सरकार वर्षों से इस इलाके के विकास की पक्षधर थी.

शापूरजी पालनजी ग्रुप की कंपनी प्रिकॉशंस प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्ताव को 2018 में ग्रिएवांस रिड्रेसल कमेटी से हरी झंडी मिली थी. मगर उसके खिलाफ प्रतिद्वंदी डेवलपर डायना इस्टेट और एक स्थानीय संगठन ने हाई कोर्ट में अपील की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. जस्टिस नितिन जामदार और जस्टिस मिलिंद जाधव की बेंच ने माना  डेवलपर कंपनी के पास प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए ज़रूरी पर्याप्त आर्थिक क्षमता और झोपड़पट्टी में रहने वालों का समर्थन है.

बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “यहां के झोपडपट्टीवासी अपने पुनर्वसन के लिए बीस सालों से ज्यादा वक्त से इंतजार कर रहे थे ऐसी स्कीम्स को लागू करने के पीछे मकसद होता है झोपडपट्टीवासियों के कष्टों को कम करना और इसे सिर्फ तकनीकी आधार पर खारिज करना ठीक नहीं होगा. बशर्ते कोई बड़ी अनियमितता या अन्याय न हो रहा हो."

इस केस में झोपडपट्टीवासियों की तरफ से श्रीनिवास शरद बोबडे पेश हुए. श्रीनिवास शरद बोबडे ने इस फैसले पर संतोष जताया है. अदालती आदेश पर डेवलपर शापूरजी पालनजी के डायरेक्टर डॉ राजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम जल्द से जल्द काम शुरू कर इस प्रोजेक्ट को पूरा करना चाहेंगे ताकि हज़ारो झोपडपट्टी में रहने वालों के लिए एक बेहतर जिंदगी शुरुआत हो. साथ ही ये प्रोजेक्ट एक लैंडमार्क प्रोजेक्ट होगा. पहली बार किसी SRA प्रोजेक्ट में स्मार्ट सिटी के सभी फीचर होंगे जो सीसीटीवी, सिक्योरिटी, पब्लिक वाईफाई, वेस्ट मैनेजमेंट, एनर्जी मैनेजमेंट और वॉटर मैनेजमेंट समेत कई सुविधाओं से लैस होगा."

एसआरए के तहत के तहत ये सबसे ऊंची इमारत होगी. 28 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में  30 मंजिला बिल्डिंगों के कई सारे टावर होंगे. गौरतलब है कि एसआरए के तहत अब तक अधिकतम 22 मंजिला बिल्डिंग ही बनी हैं. कफ परेड में जमीन के दाम आसमान छूते हैं और ये देश के सबसे महंगे इलाकों में से एक है. इस एसआरए प्रोजेक्ट के बाद यहां की झुग्गियों में रहने वाला शख्स करोड़पति बन जाएगा.

क्रिसमस में सांता क्लॉज बनकर सायबर फ्रॉड आपको लगा सकते हैं चूना, निशाने पर बैंक अकाउंट 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget