एक्सप्लोरर

मुंबई: स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने निकाला 'भारत बचाओ-संविधान बचाओ' मार्च

मुंबई के जिस तेजपाल सभागृह में आज से 135 साल पहले 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी कांग्रेस ने उसी जगह से सरकार के खिलाफ मोर्चा शुरू किया. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 6 सालों में बीजेपी ने देश को बर्बाद कर दिया है.

मुंबई: 28 दिसंबर के दिन कांग्रेस ने अपने स्थापना दिवस पर मुंबई में बीजेपी सरकार के खिलाफ भारत बचाओ, संविधान बचाओ नारा लगाते हुए विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च में कांग्रेस के शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बाला साहब थोराट, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे पृथ्वीराज चव्हाण और अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में हाथों में तिरंगा लिए हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे जो केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार नारेबाजी लगा रहे थे.

मुंबई के जिस तेजपाल सभागृह में आज से 135 साल पहले 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी कांग्रेस ने उसी जगह से सरकार के खिलाफ मोर्चा शुरू किया. कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मलिकार्जुन खड़गे ने लोगों को याद दिलाया कि आज जो आजादी के दिन हम देख रहे हैं ये कांग्रेस की वजह से है. संविधान भी कांग्रेस ने बाबा साहब के नेतृत्व में बनाया था. खड़गे ने केंद्र सरकार पर संविधान को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए कहा, यह सरकार ऐसे-ऐसे कानून बना रही है जिससे सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा है. मुंबई में कांग्रेस की स्थापना को याद करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि मुंबई ऐसा शहर है जहां उसूलों के लिए जो भी मूवमेंट हुए वह अपने मुकाम तक पहुंचे. उन्होंने बीजेपी पर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करके देश को बांटने का आरोप लगाया. खड़गे ने कहा कि 6 सालों में बीजेपी ने देश को बर्बाद कर दिया है.

यह भी पढ़ें-

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में जारी हुआ छुट्टियों का नया कैलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget