एक्सप्लोरर

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में जारी हुआ छुट्टियों का नया कैलेंडर

जारी किये गए इस नए कैलेंडर में घोषित 27 छुट्टियों में 26 अक्टूबर को मिलने वाली विलय दिवस की छुट्टी नई है. महाराजा हरी सिंह की जयंती पर छुट्टी का एलान न होने पर विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है.

जम्मू: एक महत्वपूर्ण निर्णय में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अब अक्टूबर 26 को विलय दिवस की छुट्टी का एलान कर दिया गया है. जबकि 13 जुलाई को शहीदी दिवस और 5 दिसंबर को स्वर्गीय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर मिलने वाले अवकाश की 'छुट्टी' कर दी गयी है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने साल 2020 के लिए सरकारी छुट्टियों का नया कैलेंडर जारी किया है जिसमें यह बदलाव किये गए हैं. इस नए कैलेंडर में प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के साथ भारत के विलय दिवस पर 26 अक्टूबर को राजकीय अवकाश रखा है. लेकिन विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी का एलान नहीं किया है.

जारी किये गए इस नए कैलेंडर में घोषित 27 छुट्टियों में 26 अक्टूबर को मिलने वाली विलय दिवस की छुट्टी नई है, जिसे विलय के 72 साल बाद छुट्टियों के कैलेंडर में जगह मिली है. यहां यह समझना भी ज़रूरी है कि जम्मू में भारतीय जनता पार्टी समेत कई राजनैतिक दल विलय दिवस और विलय के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने वाले महाराजा हरी सिंह की 23 सितम्बर को मनाई जाने वाली जयंती पर छुट्टी की मांग कर रहे थे.

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में जारी हुआ छुट्टियों का नया कैलेंडर

वहीं, अब महाराजा हरी सिंह की जयंती पर छुट्टी का एलान न होने पर विपक्ष बीजेपी पर निशाना साध रहा है. प्रदेश कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सालों से जम्मू की जनता से 23 सितम्बर को महाराजा हरी सिंह की जयंती पर अवकाश का वादा करती रही है जिसे पूरा नहीं किया गया. उधर पैंथर्स पार्टी ने भी महाराजा हरी सिंह की जयंती पर छुट्टी घोषित न होने पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. पैंथर्स पार्टी ने इसे जम्मू के लोगों की भावनाओ के साथ विश्वासघात बताया है. वहीं, जारी हुए इस नए कैलेंडर में अब तक मिल रहे शहीदी दिवस के अवकाश को ख़त्म कर दिया गया है. शहीदी दिवस 13 जुलाई 1931 में कश्मीर में महाराजा के खिलाफ हुए विद्रोह में मारे गए लोगों की याद में मनाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पूरे मानसून सत्र छाया रहा हंगामा! आज आखिरी दिन
LIVE: संसद में पूरे मानसून सत्र छाया रहा हंगामा! आज आखिरी दिन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget