एक्सप्लोरर

मुंबई एयरपोर्ट के अंदर यात्रियों को ले जाने वाली बस में लगी आग, तुरंत एक्टिव हुई फायर ब्रिगेड टीम

Mumbai CSMT Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल टी-1 पर यात्रियों को ले जाने वाली बस के अगले हिस्से में आग लग गई थी. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों को ले जारी बस में आग लग गई. एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल T-1 पर यह घटना मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच घटी. इंडिगो की यात्री बस जो यात्रियों को विमान से टर्मिनल तक ले जाती है उस बस के अगले हिस्से में आग लगी. आग पर काबू पाने के लिए एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम ने मोर्चा संभाला ओर थोड़ी देर में आग बुझा दी गई. राहत की बात यह है कि इस बस में कोई सवार नहीं था. इस घटना का विमान सेवाओं पर कोई असर नहीं हुआ.

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह घटना मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को दोपहर 12.30 के आसपास घटी. हालांकि, टर्मिनल T-1 पर घटी इस घटना से मुंबई एयरपोर्ट पर अन्य उड़ानों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा. अन्य सभी उड़ानों का परिचालन सामान्य तौर से होता रहा.

एयरलाइन ने दुघर्टना के संबंध में जारी किया आधिकारिक बयान

इंडिया एयरलाइन ने मुंबई एयरपोर्ट ने घटी घटना को लेकर मंगलवार (19 अगस्त) की शाम में एक आधिकारिक बयान जारी किया. इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा, “एक मामूली घटना में, हमारे एक कोच में आग लग गई. वह मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को कुछ घंटों से निष्क्रिय अवस्था में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा था. हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. हम घटना की जांच कर रहे हैं ताकि इसके पीछे के कारण का पता लगाया जा सके.”

उन्होंने कहा, “हम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि इस घटना में न तो कोई कर्मचारी घायल हुआ और न ही किसी अन्य संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा. इंडिगो अपने सभी जमीनी और उड़ान परिचालन में यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सख्त प्रोटोकॉल का पालन करता है.”

दो दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

मुंबई एयरपोर्ट पर इससे पहले शनिवार (16 अगस्त, 2025) को भी एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर 16 अगस्त को इंडिगो एयरलाइन की एयरबस A321 फ्लाइट का टेल (पिछला हिस्सा) रनवे से टकरा गया. एयरपोर्ट पर यह घटना तब घटी जब विमान ने खराब मौसम होने की वजह से लो-एल्टीट्यूड गो-अराउंड (कम ऊंचाई पर दोबारा चक्कर लगाकर उतरने की प्रक्रिया) किया. हालांकि, विमान ने बाद में रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की.

वहीं, इंडिगो एयरलाइन के प्रवक्ता ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खराब मौसम के कारण विमान के साथ यह घटना घटी. हालांकि, पायलट ने सुरक्षित रूप से विमान की लैंडिंग करवाई. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद मानक प्रोटोकॉल के तहत जांच और मरम्मत कराई जाएगी. इसके बाद नियामकीय अनुमति मिलने के बाद ही इस विमान (एयरबस A321) को फिर से परिचालन में लाया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में एयरपोर्ट और ओडिशा में सिक्स लेन रिंग रोड... मोदी सरकार ने राजस्थान से लेकर ओडिशा तक को दिया तोहफा

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
अब पूर्व चुनाव कमिश्नर को भी नहीं SIR पर भरोसा! SY कुरैशी बोले- यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget