एक्सप्लोरर

Naqvi on Al Qaeda: अलकायदा की धमकी पर नकवी का जवाब- ये संगठन मुसलमानों के लिए हिफाजत नहीं मुसीबत है

Al-Qaeda on Nupur: नुपूर शर्मा मामले पर अलकायदा ने भारत को धमकी दी जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि ये संगठन मुसलमानों की हिफाजत नहीं बल्कि मुसीबत है.

Pakistani Propaganda: दिल्ली बीजेपी (Delhi BJP) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) की पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर टिप्पणी को लेकर इस्लामिक आतंकवादी संगठन (Terrorism Group) अल-कायदा (Al-Qaeda) ने भारत (India) में आत्मघाती हमला (Terrorist Attack) करने की धमकी दी. अल-कायदा की इस धमकी पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के मुस्लिम नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. नकवी ने कहा कि अल-कायदा मुसलमानों (Muslims) की हिफाजत नहीं मुसीबत है. अल कायदा के लोग इस्लाम को सुरक्षा कवच बनाकर इंसानियत को लहू-लुहान करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा में फंस रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि हिन्दुस्तान की अनेकता में एकता की ताकत को कमज़ोर नहीं कर सकते. मुख्तार अब्बास नकवी ने सलेक्टिव मानवधिकार की बात करने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग सलेक्टिव मानवाधिकार की बात कर रहे हैं. जहां पर मानवधिकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों पर खुलेआम कत्लेआम, जुर्म और जुल्म की पराकाष्ठा पर आंख बंद करे हुए हैं.

अलकायदा की भारत को धमकी

बता दें कि आतंकी संगठन अलकायदा ने पैगंबर मोहम्मद पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का बदला लेने के लिए हमले की धमकी दी. इस संगठन ने चेतावनी दी है कि वो अपमान का बदला लेने के लिए दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में आत्मघाती बम विस्फोट करेंगे. अलकायदा ने आगे कहा कि हम पैगंबर मोहम्मद के अपमान का बदला लेंगे. हम दूसरों से इस लड़ाई में शामिल होने के लिए कहते हैं. हम उन लोगों को मार देंगे जो पैगंबर मोहम्मद का अपमान करते हैं.

इन देशों ने भी जताई नाराजगी

पैगम्बर (Prophet Mohammad) के खिलाफ टिप्पणी के बाद कतर (Qatar), ईरान (Iran), इराक (Iraq), कुवैत (Quwait) ने भारतीय राजनयिकों को पहले ही तलब कर इसकी कड़ी निंदा की. इसके अलावा इस सूची में इंडोनेशिया (Indonesia), सऊदी अरब (Saudi Arab), संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मालदीव भी शामिल हैं. बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी (BJP) ने कुछ दिन पहले पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा (BJP Spokesperson) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था. पार्टी ने दिल्ली बीजेपी के मीडिया सेल के हेड नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) को भी पार्टी से निकाल दिया था. जिंदल पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने की वजह से कार्रवाई हुई थी.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को बताया नाग-नागिन, की ये मांग

ये भी पढ़ें: Nupur Sharma मामले में ओवैसी पर भड़कीं रुबीना खानम, पूछा- हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर चुप्पी क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget