एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में आए करीब 2100 नए कोरोना के केस, रविवार को राज्य के 12 शहरों में रहेगा लॉकडाउन

मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पांच और शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया. यानि अब कुल 12 शहरों में रविवार को लॉकडाउन रहेगा.

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राज्य के पांच और शहरों में लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. आदेश के मुताबकि, विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर और सौंसर में रविवार (28 मार्च) को लॉकडाउन रहेगा.

इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, रतलाम और खरगोन में रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला कर चुकी है. यानि कुल 12 शहरों में 28 मार्च को लॉकडाउन रहेगा.

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,091 नए मामले आए हैं. इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 2,84,265 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है. शुक्रवार को प्रदेश में नौ लोगों की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3,937 हो गयी है.

कोविड-19 के सबसे अधिक 612 नए मामले इंदौर में आए जबकि भोपाल में 425 और जबलपुर में 156 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि प्रदेश के और पांच शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक में शुक्रवार को लिया गया. अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण की दर 6.3 प्रतिशत थी जो कि राष्ट्रीय औसत 4.6 प्रतिशत से अधिक है.

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये सरकार ने तीन स्तरीय रणनीति बनाई है. इसमें संक्रमित लोगों की जांच करने, संक्रमित व्यक्ति का बेहतर उपचार सुनिश्चित करना और पूरे प्रदेश में जल्द से जल्द टीकाकरण करना शामिल हैं.

कोरोना वायरस: होली के दौरान ज़रा सी चूक पड़ सकती है भारी, सावधानी नहीं बरती तो बिगड़ सकते हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget