एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: होली के दौरान ज़रा सी चूक पड़ सकती है भारी, सावधानी नहीं बरती तो बिगड़ सकते हैं हालात

होली के दौरान आपकी एक भूल आपको संक्रमित कर सकती. जानकार और सरकार का भी मानना है कि होली के दौरान जरा सी चूक साल 2020 वाले कोरोना जैसे हालात पैदा कर सकते हैं.

नई दिल्ली: कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. हालात ये है कि हर दिन पिछले दिन से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं. वहीं जानकारों की मानें तो हालात और बिगड़ सकते हैं अगर आने वाले त्योहारों के दौरान सावधानी नहीं बरती गई. खासकर होली के दौरान. आपकी जरा सी चूक से ये होली का रंग आपको कोरोना वायरस के करीब ले जाएगा. ऐसे में होली के दौरान क्या सावधानी बरतनी है, जानकारों से समझिए.

होली के दौरान आपकी एक भूल आपको संक्रमित कर सकती. जानकार और सरकार का भी मानना है कि होली के दौरान जरा सी चूक साल 2020 वाले कोरोना जैसे हालात पैदा कर सकते हैं. सरकार और जानकारों के मुताबिक लोगों की पिछले दिनों हुई लापरवाही के चलते केस बढ़े हैं. अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो 59,118 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जबकि 257 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है.

इसके साथ ही भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1 करोड़ 18 लाख 46 हज़ार 652 हो गई. जिसमें से 1 करोड़ 12 लाख 64 हज़ार 637 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. 1 लाख 60 हज़ार 949 लोगों की इस संक्रमण की वजह से जान जा चुकी है. वहीं, भारत में 4 लाख 21 हज़ार 66 एक्टिव केस हो गए हैं, यानी वो मरीज जिनका इलाज चल रहा है.

आने वाले दिनों में भी कई त्योहार हैं. ऐसे में अगर और लापरवाही हुई तो नए केसों काफी ज्यादा तेजी आएगी. हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना के बढ़ते मामले और इस बीच पड़ने वाले त्योहारों को देखते हुए चिट्ठी लिखी. चिट्ठी में राज्य सरकारों को आगाह किया गया कि त्योहारों का वक़्त कहीं कोरोना का सुपर स्प्रेडिंग इवेंट न बजाए.

साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकरों को भीड़ और भीड़वाले कार्यक्रम रोकने की सलाह दी है. कुछ ऐसी ही चिट्ठी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकारों को लिखी. जानकारों का भी मानना है कि त्योहारों में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं. खास कर होली के दौरान.

बरतें ये सावधानियां

- होली इस बार ना खेलें तो अच्छा है. - होली खेलना है तो सिर्फ अपने परिवार के लोगों साथ ही खेलें. बाहर के लोगों के साथ होली ना खेलें. - इस दौरान सिर्फ सूखे रंग से होली खेलें. - पानी से होली ना खेलें, इससे बीमार पड़ सकते हैं. - इस दौरान मास्क पहने रहें और हाथ धोते रहें.

इस दौरान शराब भी पीने से बचें, क्योंकि इससे इम्युनिटी कम होती है. जानकारों के मुताबिक भारत में केस बढ़ने की तीन बड़ी वजह है. पहला- कोरोना को लेकर लोगों का डर खत्म होना. दूसरा- लोगों का भीड़ में निकलना, मास्क ना पहना. तीसरा- शादी और फंक्शन में लोगों का कोरोना एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन नहीं करना. जानकारों के मुताबिक ये तीन कारण हैं, जिनकी वजह से अब केस बढ़ रहे हैं.

इसलिए अगर आपसे जरा सी गलती हुई, तो कोरोना संक्रमण हो सकता है. ऐसे में सावधानी ही बचाव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget