एक्सप्लोरर

Moose Wala Murder Case में बड़ी कामयाबी, शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले केकड़ा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले केकड़ा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.  केकड़ा से मानसा पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस इसे बड़ी गिरफ्तारी मान रही है.

Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने शूटर्स को गाड़ियां मुहैया कराने वाले केकड़ा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है.  केकड़ा से मानसा पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस इसे बड़ी गिरफ्तारी मान रही है. इससे पहले, पंजाब पुलिस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में एक और व्यक्ति को पकड़ा है. पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन संदिग्धों को पकड़ा है. दविंदर उर्फ काला को हरियाणा के फतेहाबाद से रविवार शाम पकड़ा गया.

समचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से सोमवार को बताया कि हत्या में शामिल दो संदिग्ध कथित रूप से काला के साथ थे. पंजाब पुलिस ने तीन जून को फतेहाबाद से दो संदिग्धों को पकड़ा था और मूसेवाला की हत्या में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस ने मानसा जिले में मूसेवाला ही हत्या के दो दिन बाद मंगलवार को इस मामले में पहली गिरफ्तारी की थी. गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह पर हमलावरों को साजो-सामान मुहैया कराने का आरोप है.

गौरतलब है कि पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई. इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे.

मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी. पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था. गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

ये भी पढ़ें: क्या Sidhu Moose Wala की हत्या के मामले की जांच NIA करेगा? बीजेपी नेता ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
Gen Z को साधने का मेगा प्लान, कोचिंग-कॉलेज जाएंगे BJP सांसद-विधायक
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget