एक्सप्लोरर

Monsoon India Update: देशभर में अगले 4 दिन भारी बारिश का अनुमान, जानिए मौसम अपडेट

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अकसर अरब सागर से जमीन पर नमी वाली पश्चिमी हवाएं चलती हैं. इससे मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही है.

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने देशभर के अलग-अलग राज्यों में अगले 4 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात होने का अनुमान है. कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट है. 22 जुलाई को कोंकण और गोवा के कुछ इलकों में बरसात की अति हो सकती है. इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर भारी बरसात का अनुमान लगाया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई की तरह 23 जुलाई को भी कोंकण और गोवा में कई  जगहों पर अति से अत्याधिक बरसात हो सकती है, इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, में भारी से बहुत भारी और पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय आंतरिक कर्नाटक में भारी बरसात का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई को गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिसा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना तथा तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछेक जगहों पर भारी बरसात की चेतावनी है. 25 जुलाई को भी कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है. उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंद्र प्रदेश तथा तटीय आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बररसात की चेतावनी जारी की गई है.

मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ जयंत सरकार ने यहां कहा कि इससे पहले मौसम विभाग ने ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया था, लेकिन अब ‘अनुकूल समसामयिक परिस्थितियों’ के कारण बदलाव के बाद बुधवार के लिए इसे ‘रेड अलर्ट’ कर दिया गया है. 

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे अकसर अरब सागर से जमीन पर नमी वाली पश्चिमी हवाएं चलती हैं. महाराष्ट्र में पूर्वी-पश्चिमी हवा प्रणालियां हैं और इससे मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बन रही है. इस वजह से कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र विशेष तौर पर घाट वाले इलाकों में बहुत भारी बारिश के लिए दो समसामयिक प्रणालियां हैं.

दक्षिणी तमिलनाडु के जिलों में बाढ़ की चेतावनी
लगातार बारिश से वैगा बांध में जल स्तर बढ़ने के बाद मदुरै जिले सहित तमिलनाडु के दक्षिणी जिलों में दूसरी बार बाढ़ की आने की संभावना है. राज्य के जल संसाधन मंत्री के कार्यालय से एक बयान में कहा गया है कि विभाग दूसरा बाढ़ अलर्ट तभी जारी करेगा, जब वैगा में जल स्तर 68.5 फीट तक पहुंच जाएगा. राज्य के दक्षिणी जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और बादल छाए हुए हैं. प्रमुख बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में जल स्तर अच्छा जल प्रवाह प्राप्त हुआ है. वैगई बांध का जल स्तर 9 जुलाई को 66 फीट को पार कर गया और इसके कारण पहली बाढ़ चेतावनी जारी की गई.

ये भी पढ़ें-
प्रत्यर्पण से बचने के लिए नीरव मोदी की नई चाल- जेल, कोरोना, आत्महत्या और बीमारी का दिया हवाला

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज से जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’ आयोजित करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
हम सब देख रहे..पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठे सवाल, अमेरिकी सीनेटर ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget