एक्सप्लोरर

उद्धव से मिलकर सांसद मोहन डेलकर के बेटे ने कहा- पिता को किया जा रहा था 18 महीने से परेशान

अभिनव डेलकर ने कहा- अगर 7 बार से सांसद को यह कदम उठना पड़ा तो आप यह महसूस कर सकते हैं कि किस कदर उन्हें प्रताड़ित और अपमानित किया गया होगा. उन्होंने कहा- हमने इस बात पर चर्चा की कि हमारे पिता को पिछले 16-18 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था.

केन्द्र शासित क्षेत्र दादर एवं नगर हवेली से सात बार लोकसभा सांसद चुने गए मोहन डेलकर की मुंबई के एक होटल में शव मिलने के बाद उनका परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है. डेलकर के परिवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार से मुलाकात की. इसके बाद मृतक सांसद मोहन डेलकर के बेटे अभिनव डेलकर ने मुंबई में कहा- “हम यहां पर सीएम, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री से मुलाकात करने आए थे. हमने उनसे बताया कि दादर एवं नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल खेड़ा पटेल की वजह से उनके पिता ने यह कदम उठाया.”

सांसद मोहन डेलकर ने बेटे न कहा- जल्द पुलिस करे कार्रवाई

अभिनव डेलकर ने आगे कहा- “हमने इस बात पर चर्चा की कि हमारे पिता को पिछले 16-18 महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था. अगर 7 बार से सांसद को यह कदम उठना पड़ा तो आप यह महसूस कर सकते हैं कि किस कदर उन्हें प्रताड़ित और अपमानित किया गया होगा. महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए.”

इससे पहले, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को यहां राज्य विधानसभा को बताया कि  लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की कथित आत्महत्या की जांच एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी. केंद्र शासित क्षेत्र दादरा एवं नगर हवेली से सात बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए डेलकर का शव 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में पाया गया था.

मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास पाई गई विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) के मालिक मनसुख हिरेन की रहस्यमय परिस्थितयों में मौत से जुड़े मामले में पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार करने की बीजेपी की मांग के बीच गृह मंत्री का यह बयान आया.

राज्य विधानसभा में हंगामा

हालांकि, डेलकर और हिरेन की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामलों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है, लेकिन मंगलवार को राज्य विधानसभा में दोनों ही मुद्दों को लेकर हंगामा हुआ। इसके चलते सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. देशमुख ने विधानसभा में कहा कि डेलकर के सुसाइड नोट में केंद्र शासित क्षेत्र के प्रशासक प्रफुल्ल खेड़ा पटेल का जिक्र है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कहा, ‘‘डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में कहा था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और वह प्रफुल्ल पटेल के दबाव में हैं, जो दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक हैं.’’

देशमुख ने कहा कि डेलकर के सुसाइड नोट में यह जिक्र किया गया है कि उन्हें पटेल से यह धमकी मिल रही थी कि उनका सामाजिक जीवन खत्म हो जाएगा. देशमुख ने कहा, ‘‘डेलकर की पत्नी और बेटे ने भी मुझे पत्र लिख कर यह चिंता प्रकट की है.’’

फड़णवीस का अनिल देशमुख पर तंज

देशमुख ने कहा कि डेलकर ने यह भी कहा था कि वह मुंबई में अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे हैं क्योंकि उन्हें (महाराष्ट्र के) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य सरकार पर विश्वास है. अनिल देशमुख ने कहा ‘‘ इससे पहले, मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने नागपुर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उन्हें ऐसा लगा था कि उन्हें रायपुर में न्याय नहीं मिलेगा, जो भाजपा शासित राज्य में है.’’

इस पर भाजपा विधायकों ने शीघ्रता से उन्हें बताया कि यह अधिकारी छत्तीसगढ़ ये थे. विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़णवीस ने कहा, ‘‘गृह मंत्री इस बात को लेकर खुश हैं कि लोग आत्महत्या करने के लिए महाराष्ट्र आ रहे हैं. वह (मंत्री) यह भी नहीं जानते हैं कि रायपुर, छत्तीसगढ़ में है ना कि मध्य प्रदेश में है.’’ देशमुख ने कहा कि उन्होंने यह भूल सुधार ली है. हालांकि, फड़णवीस ने कहा, ‘‘क्या यह गर्व की बात है कि लोग आत्महत्या करने के लिए महाराष्ट्र आ रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: मोहन डेलकर मौत मामला: CM उद्धव ठाकरे बोले- क्या वे राजनेता इस्तीफा देंगे जिनका नाम सुसाइड नोट में आया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget