एक्सप्लोरर

मोहन डेलकर मौत मामला: CM उद्धव ठाकरे बोले- क्या वे राजनेता इस्तीफा देंगे जिनका नाम सुसाइड नोट में आया है

दादर और नागर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय मोहन डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे.

मुंबई: दादर और नागर लोकसभा क्षेत्र से सांसद मोहन डेलकर की मौत के मामले में राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो गई हैं. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है.

मुख्यमंत्री ने कहा, “क्या वे राजनेता इस्तीफा देंगे, जिनके नाम सांसद मोहन डेलकर के सुसाइड नोट में आया है. क्यों सड़कों पर कोई इसका विरोध नहीं कर रहा है? मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि जब मुंबई पुलिस गुजरात में जांच के लिए जाए पूरा सहयोग किया जाए.”

बता दें केंद्रशासित प्रदेश से निर्दलीय सांसद 58 वर्षीय मोहन डेलकर 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई स्थित एक होटल के कमरे में पंखे से लटके पाए गए थे. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से गुजराती भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था.

मोहन डेलकर साल 1989 में वे दादर और नागर लोकसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे. अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर थी. वे कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़ चुके थे. बाद में उन्होंने भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था.

साल 2019 में उन्होंने खुद को कांग्रेस से अलग करने का फैसला किया और बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव में उतरे और जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की.  डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में लॉकडाउन पर सीएम उद्धव ठाकरे बोले- लगाने की इच्छा नहीं, लेकिन मजबूरी, यह शब्द बड़ा विचित्र है

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
एंटी पेपर बिल पर सदन में होगी चर्चा, डोला सेन बोलीं- सरकार में कभी...
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget