एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा- 'दलित' शब्द के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय मीडिया को 'दलित' शब्द का इस्तेमाल बंद करने के लिए निर्देश जारी करने पर विचार करे. जिसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने मीडिया चैनल को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वे दलित शब्द के इस्तेमाल से बचें.

नई दिल्ली: 'दलित' की जगह अनुसूचित जाति का इस्तेमाल किये जाने की कोर्ट और सरकार की सलाह पर दलित नेताओं ने आपत्ति जताई है और कहा है कि वे इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे. केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ द्वारा बोलचाल में और मीडिया में दलित शब्द के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाए जाने के निर्णय के खिलाफ उनकी पार्टी आरपीआई (ए) सुप्रीम कोर्ट  में अपील करेगी।

अठावले ने एक बयान में कहा, ''सरकारी कामकाज में अनुसूचित जाति शब्द का इस्तेमाल उचित है और मैं इससे सहमत हूं लेकिन व्यवहारिक भाषा में दलित शब्द का इस्तेमाल करने या नहीं करने का निर्णय आम जनमानस के ऊपर छोड़ देना चाहिए.'' उन्होंने कहा, ''मैं दलित पैंथर का नेता रहा हूं. दलित शब्द केवल एक जाति विशेष के लिए नहीं बना है बल्कि गरीब, मजदूर ,किसान ,झुग्गी झोपड़ी एवं समाज की मुख्यधारा से वंचित रहने वाले व्यक्ति दलित होते हैं, और दलित शब्द से समाज के युवा अपने आपको गौरवान्वित भी महसूस करते हैं और आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं.'' दरअसल, बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय मीडिया को 'दलित' शब्द का इस्तेमाल बंद करने के लिए निर्देश जारी करने पर विचार करे. जिसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने मीडिया चैनल को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वे दलित शब्द के इस्तेमाल से बचें. एडवाइजरी में बॉम्बे हाईकोर्ट की सलाह का भी उल्लेख किया गया है. सरकार की सलाह पर बीजेपी के सांसद ने भी आपत्ति जताई है. पार्टी सांसद उदित राज ने कल कहा था, ''दलित का मतलब अनुसूचित वर्ग होता है. दलित शब्‍द का व्‍यापक इस्‍तेमाल होता है और यह स्‍वीकार्य भी है. इस संबंध में मंत्रालय की एडवाइजरी तो ठीक है लेकिन इसको अनिवार्य नहीं बनाया जाना चाहिए.'' वहीं दलित नेता और गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि 'दलित' शब्द हमारी राजनैतिक पहचान है और यह पहचान हमने दशकों के संघर्ष के बाद अर्जीत की है. यह भी याद रहे कि 'दलित' शब्द को लोकप्रिय करने का श्रेय खुद बाबा साहब को जाता है. शिड्यूल कास्ट शब्द के प्रयोग से लगता है की मानो सरकारी योजना का पर्चा भर रहे हों. दलित शब्द में एक वजन है.

अनुसूचित जाति को लेकर सरकार की सलाह पर उदित राज ने कहा- एडवाइजरी ठीक है लेकिन....

उन्होंने कहा, ''आज जब दलित शब्द के प्रयोग को लेकर बहस छिड़ी ही है और स्वाभाविक रूप से दलित समाज के लोग शिड्यूल कास्ट से बजाय 'दलित' शब्द के प्रयोग को बेहतर मानते है तब यह भी हमारे दिलों दिमाग में होना चाहिये की अंततोगत्वा ऐसे समाज का निर्माण करना है जिस में न कोइ दलित हो न सवर्ण -केवल इंसान हो.''

जिग्नेश ने आगे कहा, ''हमारे समाज में खुद की पहचान के लिए 4 शब्दों का प्रयोग होता है - दलित, बहुजन, मूलनिवासी और शिड्यूल कास्ट. हमारा सिर्फ इतना कहना है कि आप इन चारों में से चाहे वह शब्द का प्रयोग खुद के लिए करो लो, लेकिन असली मुद्दा यह है कि जाति निर्मूलन होना चाहिए, शोषण मुक्त समाज बनना चाहिए.

'दलित' शब्द हमारी राजनैतिक पहचान है और यह पहचान हमने दशकों के संघर्ष के बाद अर्जीत की है. यह भी याद रहे कि 'दलित' शब्द को लोकप्रिय करने का श्रेय खुद बाबा साहब को जाता है. शिड्यूल कास्ट शब्द के प्रयोग से लगता है की मानो सरकारी योजना का पर्चा भर रहै हो. दलित शब्द में एक वज़न है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget