एक्सप्लोरर

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- रिजर्व बैंक के अधीन लाए गए को-ऑपरेटिव बैंक

केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया. सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस फ़ैसले से जमाकर्ताओं को यक़ीन होगा कि उनका पैसा सुरक्षित है.

नई दिल्ली: पिछले सालों में देश के अलग-अलग हिस्सों में को-ऑपरेटिव बैंकों में गड़बड़ियों की ख़बरें आती रही हैं. पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक में घोटाले का मामला हाल में काफी चर्चा में रहा. बैंक के जमाकर्ता ग्राहकों को घोटाले के बाद बैंक के कामकाज पर रोक लग जाने से काफी परेशानी उठानी पड़ी थी, इन जैसे सभी ग्राहकों के लिए अब मोदी सरकार एक बड़ी राहत की खबर लेकर आई है.

केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई एक बैठक में मोदी सरकार ने देश के सभी को-ऑपरेटिव बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधीन लाने का फ़ैसला किया. फ़ैसले पर अमल के लिए कैबिनेट ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में तुरंत बदलाव लाते हुए एक अध्यादेश लाने को मंज़ूरी दे दी.

अध्यादेश पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मुहर लगते ही नया कानून अमल में आ जाएगा. क़ानून में बदलाव के बाद देश के सभी को-ऑपरेटिव बैंक वैसे ही आरबीआई की निगरानी में आ जाएंगे जैसे बाक़ी सरकारी और प्राइवेट बैंक आते हैं. फ़िलहाल इन बैंकों की निगरानी को-ऑपरेटिव सोसाइटी करती है.

देश में फ़िलहाल 1482 शहरी को-ऑपरेटिव बैंक हैं, जबकि 58 मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक हैं. इन बैंकों में क़रीब 8.6 करोड़ जमाकर्ताओं के 4.84 लाख करोड़ रुपए जमा हैं. फ़ैसले का एलान करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस फ़ैसले से जमाकर्ताओं को यक़ीन होगा कि उनका पैसा सुरक्षित है.

पंजाब एंड महाराष्ट्र सहकारी बैंक में घोटाले की घटना के सामने आने के बाद फरवरी में ही सरकार ने इन बैंकों को आरबीआई की निगरानी में लाने का एलान किया था. हालांकि कोरोना महामारी के चलते संसद का बजट सत्र अचानक ख़त्म कर दिया गया, जिससे बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट में बदलाव वाला बिल पारित नहीं हो पाया. अब सरकार अध्यादेश के ज़रिए तुरन्त प्रभाव से इन बैंकों को आरबीआई के तहत ले आई है.

एक अन्य फ़ैसले में कैबिनेट ने मुद्रा योजना के तहत 50000 रुपए तक का लोन लेने वालों को राहत देते हुए इस साल ब्याज़ में 2 फ़ीसदी की रियायत देने का फ़ैसला लिया गया. वहीं उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बन रहे हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का दर्जा देने का भी फ़ैसला किया गया.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने HC में कहा- ICSE बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति नहीं दे सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget