एक्सप्लोरर

राम मंदिर के लिए मोदी सरकार का ट्रस्ट बनाने का एलान, लेकिन कब बनेगा मंदिर?

पिछले कुछ दिनों से ट्रस्ट को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. कुछ लोग ये भी कह रहे थे कि शायद केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से डेडलाइन बढ़ाने के लिए कहे लेकिन प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर के लिए मोदी सरकार ने एक ट्रस्ट बनाने का फैसला किया है. ये एलान खुद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज लोकसभा में किया. आज सुबह कैबिनेट की बैठक हुई. जिसमें श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से ट्रस्ट बनाने पर फैसला हुआ. मोदी ने कहा कि मंदिर बनाने के लिए एक वृहद योजना तैयार की गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी तक ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया था. मोदी ने लोकसभा में कहा कि रामलला विराजमान की जन्म भूमि पर एक भव्य मंदिर बनेगा. सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए ट्रस्ट पांच एकड़ जमीन भी देगी. मोदी ने देशवासियों से भव्य राम मंदिर निर्माण के समर्थन देने की अपील की. मोदी का भाषण खत्म होते ही सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए. दिल्ली चुनाव के बीच मोदी सरकार के इस बड़े एलान का अयोध्या के साधु संतों ने स्वागत किया.

 इतना तय हो गया है कि राम जन्म भूमि न्यास का मंदिर निर्माण में कोई रोल नहीं होगा. यही न्यास अब तक राम मंदिर बनाने का दावा करती रही है. न्यास ने अयोध्या में जो प्रस्तावित मंदिर का मॉडल सजा रखा है. देश भर के लोग अब तक उसे ही मंदिर मान कर पूजा करते रहे हैं. न्यास की देख रेख में ही पत्थरों की नक्काशी भी होती रही है. राजस्थान से यहां लाकर पत्थर तराशे जाते हैं. केंद्र सरकार ने नए ट्रस्ट को 67 एकड़ जमीन मंदिर निर्माण के लिए दी है.

अयोध्या में निर्मोही अखाड़े के महंत धर्म दास ने कहा कि ट्रस्ट पहले बन जाना चाहिए था. इसके लिए तीन महीने तक इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं थी. ट्रस्ट के बनते ही अब लोग ये सवाल करने लगे हैं कि मंदिर कब तक बनेगा ? मंदिर का मॉडल कैसा होगा ? यूपी में विधानसभा के चुनाव 2022 की शुरूआत में है. जबकि लोकसभा चुनाव 2024 में है. कहते हैं कि मोदी सरकार के हर फैसले की टाइमिंग के राजनैतिक मायने भी होते हैं.

यूपी का मुख्यमंत्री बनते ही योगी सरकार अयोध्या को सजाने संवारने में लग गई थी. दीपावली के मौके पर वहं दीपदान शुरू कर दिया गया. अयोध्या में सरयू किनारे लाखों दिए जलाए जाते हैं. कहते हैं कि वनवास से भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीपावली मनाई गई थी. योगी सरकार वहां राम की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति बनाने का एलान कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-

INDVsNZ 1st ODI Live Updates: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में जीता टॉस, गेंदबाजी करने का फैसला किया

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget