एक्सप्लोरर

केरल NCC कैंप में फूड पॉइजनिंग से बीमार पड़े कैडेट्स तो आर्मी ऑफिसर की कर दी पिटाई, दो गिरफ्तार

Army Officer Attacked In Kerala: केरल के कोच्चि में एनसीसी कैडेट के लिए आयोजित शिविर में एक सेना के अधिकारी पर हमला किया गया. घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Army Officer Attacked In Kerala: केरल के थ्रिकक्कारा स्थित केएमएम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में आयोजित एनसीसी कैंप में सेना के एक अफसर की पिटाई का मामला सामने आया है. यह घटना 23 दिसंबर की रात की है, जब फूड पॉइजनिंग के कारण 80 से अधिक कैडेट्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद कथित तौर पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने कैम्प पर हमला कर दिया.

कैम्प में मौजूद 80 से ज्यादा कैडेट्स ने भोजन के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत की. जिसके बाद स्वास्थ्य समस्या के लिए फूड पॉइजनिंग को जिम्मेदार ठहराया गया. फूड पॉइजनिंग की जांच के लिए केरल के स्वास्थ्य विभाग ने एनसीसी कैंप से भोजन, पानी और बीमार पड़े नैकेंट्स के स्टॉल का नमूना एक साथ लैब में भेजा है. हालांकि, अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है.

एनसीसी कैम्प पर भीड़ ने किया हमला 
कथित तौर पर सीपीआई (एम) की छात्र इकाई एसएफआई की जिला प्रमुख भाग्य लक्ष्मी और भाजपा के स्थानीय पार्षद प्रमोद और उनके समर्थकों ने भीड़ का नेतृत्व किया. भीड़ ने कैम्प में जमकर तोड़फोड़ मचाया, यही नहीं ड्यूटी पर तैनात एक सेना अधिकारी पर भी हमला किया गया. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें सेना के अफसर ने अपने ऊपर हुए हमलों के बावजूद संयम बनाए रखा और कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की.

एनसीसी का आरोप
एनसीसी अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और वीडियो फुटेज में स्पष्ट सबूतों के बावजूद, स्थानीय पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार करने में देरी की, कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल करनैल सिंह ने पुलिस की लापरवाही पर निराशा जताते हुए कहा कि यह पुलिस की निष्क्रियता एनसीसी के नौसैनिकों और अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है. 

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने कहा कि एनसीसी के वरिष्ठ अधिकारी पर हमले के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कैम्प अधिकारियों से हमलावरों की जानकारी मांगी गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, UPI किंग बना भारत, पर्स छोड़ फोन से दे रहा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget