एक्सप्लोरर

एमएमएस, प्रदर्शन और ब्लैकमेल... चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में जाने अब तक क्या-क्या हुआ

Chandigarh University MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एमएमएस कांड में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं, इसमें एक और खुलासा हुआ है. तो आइए जानते हैं अब तक इस मामले में क्या क्या हुआ है.

Mohali MMS Case: मोहाली (Mohali) की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) एमएमएस कांड (MMS Case) के बाद से चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां पढ़ने वाली एक लड़की पर हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों का नहाते हुए वीडियो (Video) बनाकर लीक करने का आरोप लगा. इस आरोप के बाद यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा हुआ और छात्र-छात्राओं ने बवाल काटा. दो दिनों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला और स्टूडेंट्स धरने पर बैठ गए. प्रशासन (Punjab Administration) ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो धरना (Protest) खत्म हुआ.

अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है. खुलासा ये हुआ है कि भारतीय सेना का एक जवान हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने को मजबूर कर रहा था. इस खुलासे में पता चला है कि आरोपी लड़की ने वीडियो बनाकर अपने जानने वाले लड़के के पास भेजा और उस लड़के ने सेना के जवान के पास भेज दिया. इसके बाद ये जवान ब्लैकमेल करने लगा कि लड़कियों की और वीडियो भेजी जाएं. तो आइए जानते हैं अब तक इस मामले क्या क्या हुआ है...

पंजाब से लेकर हिमाचल प्रदेश तक हिला प्रशासन

बीते रविवार के दिन खबर आती है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राएं हंगामा मचा रहे हैं. ये हंगामा एक अश्लील वीडियो के लीक होने को लेकर हुआ. आरोप लगा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक लड़की पर. आरोप ये लगा कि उसने अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों का हॉस्टल के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने जानने वाले लड़के पास भेजा. जिस लड़के पास वीडियो भेजा वो भी हिमाचल प्रदेश के शिमला का रहने वाला है. मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं ने हंगामा किया. हंगामे के बाद आरोपी लड़की और उसके जानने वाले लड़के के साथ एक अन्य लड़के को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया जाता है.

आरोपी छात्रा का वीडियो

फिर इस मामले की परतें खुलना शुरू होती है. आरोपी लड़की का एक वीडियो सामने आता है. जिसमें हॉस्टल की वार्डन उस लड़की को डांटते फटकारते हुए नजर आ रही है. कहती है कि तुम्हें शर्म नहीं आई उनक लड़कियों का वीडियो बनाते हुए. कितना घिनौना काम किया है तुमने, उन लड़कियों की इज्जत नहीं है. तुमने ये वीडियो क्यों बनाए. किसके कहने पर किया? तो जवाब में लड़की कहती है एक लड़का है, इस पर वार्डन पूछती हैं कि कौन है वो लड़का, कहां है वो...तो जवाब में लड़की कहती है कि शिमला का. फिर वार्डन पूछती है कि तुम कहां से हो... तो लड़की कहती है मैं भी शिमला से ही हूं.

छात्राओं की आत्महत्या की अफवाह

इसके अलावा, एक खबर और आती है कि कुछ छात्राओं ने एमएमएस लीक होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया. यूनिवर्सिटी ने कहा कि किसी भी लड़की ने इस तरह की कोशिश नहीं की है और न ही किसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यूनिवर्सिटी और पुलिस का दावा

इस मामले पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कहा कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की अफवाह बिल्कुल निराधार है और गलत है. किसी भी छात्रा का कोई भी वीडियो नहीं पाया गया है, जो आपत्तिजनक हो. केवल एक वीडियो मिला है जो खुद उस छात्रा का है. ये वीडियो उसने अपने प्रेमी के साथ शेयर किया है. यूनिवर्सिटी ने जो दावा किया, वैसा ही दावा मोहाली पुलिस ने भी किया. एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि ये बात गलत है कि कई लड़कियों के वीडियो बनाए गए हैं. हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है. जो वीडियो वायरल हुआ है वो आरोपी छात्रा का खुद का है.

आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने की पूरी कहानी

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी छात्रा ने सन्नी मेहता के प्यार में पड़कर अपने अश्लील वीडियो उसे भेज दिए. जिसके बारे में सन्नी ने अपने दोस्त को बताया. इसमें कुछ और दोस्त भी शामिल होने की आशंका व्यक्त की गई. आरोपी लड़के छात्रा को ब्लैकमेल करने लगे. उससे यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली दूसरी छात्राओं के अश्लील वीडियो की डिमांड शुरू कर दी गई. जब छात्रा ने मना किया तो उसे ब्वॉयफ्रेंड को भेजे उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई. आरोपी छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने तब भी कहा कि उस पर दबाव था. उसने वॉट्सऐप पर लड़के की फोटो दिखाई कि ये उसे ब्लैकमेल कर रहा था. हालांकि लड़की के इस दावे की भी पुलिस जांच कर रही है.

अब तक की जांच, 3 गिरफ्तार, एक हिरासत में

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. जिनमें पहली यूनिवर्सिटी हॉस्टल के बाथरूम में नहाती छात्राओं का वीडियो बनाने वाली छात्रा है. दूसरा, शिमला का रहने वाला उसका ब्वॉयफ्रेंड सन्नी मेहता है. तीसरा, सन्नी और आरोपी छात्रा का फ्रेंड रंकज वर्मा है. इस मामले में चौथा आरोपी मोहित बताया जा रहा है.

उसका पता आरोपी छात्रा के मोबाइल से वॉट्सऐप चैट रिकवर होने पर चला. मोहित बार-बार छात्रा को वीडियो और फोटो डिलीट करने को कह रहा है. इसमें आरोपी छात्रा यह भी कह रही है कि आज मरवा दिया था, क्योंकि एक छात्रा ने उसे नहाती हुई छात्रा की फोटो खींचते हुए देख लिया था. इस केस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने उसे भी हिरासत में ले लिया है.

सेना का जवान का मामला

अब ताजा मामले में खुलासा हुआ है कि सेना का जवान हॉस्टल (Hostel) में रहने वाली लड़कियों के अश्लील वीडियो (Video) बनाने को मज़बूर कर रहा था. इस लड़की के पुराने दोस्त ने उसका अश्लील वीडियो इस जवान तक पहुँचाया था जिसको लीक करने की धमकी देकर सेना का जवान (Army Soldier) बाक़ी लड़कियों के वीडियो बनाने को मजबूर कर रहा था. ये जवान जम्मू (Jammu) का रहने वाला है और इसका नाम संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) बताया जा रहा है. इसकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के ईटानगर के पास बताई जा रही है.

पुलिस (Police) के मुताबिक, आरोपी लड़की हॉस्टल की लड़कियों का कोई वीडियो नहीं बना पायी थी. उसके अपने वीडियो के रिकॉर्ड मिले हैं. फ़ोरेंसिक एक्सपर्ट (Forensic Expert) ने मोबाइल फ़ोन (Mobile Phone) की जांच के बाद पुलिस को यह बताया है. पुलिस सेना के जवान संजीव कुमार को गिरफ़्तार कर पूछताछ करेगी.

ये भी पढ़ें: Explained: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में ऐसा क्या हुआ कि चंडीगढ़ से शिमला तक मचा हड़कंप, एक्शन में 2 राज्यों की पुलिस

ये भी पढ़ें: Mohali MMS Leak: मोहाली मामले ने 18 साल पहले DPS कांड की दिलाई याद, जब 2 नाबालिग छात्रों का हुआ था Video वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget