एक्सप्लोरर

Explained: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में ऐसा क्या हुआ कि चंडीगढ़ से शिमला तक मचा हड़कंप, एक्शन में 2 राज्यों की पुलिस

Mohali MMS Case: रविवार सुबह खबर आती है कि मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ये प्रदर्शन एक MMS को लेकर किया जा रहा है. चंडीगढ़ से शिमला तक हड़कंप मच जाता है.

Chandigarh MMS Case: पंजाब के मोहाली (Mohali) में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में छात्राओं के एमएमएस लीक (MMS Leak) का मामला सुर्खियों में है. इस मामले को लेकर देश में गुस्से का माहौल बना हुआ है. इस एमएमएस कांड (MMS Case) ने पूरे देश को हिला दिया है. लड़कियों के नहाते हुए कथित वीडियो को लेकर यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल पिछले 32 घंटों से बना हुआ है. मोहाली MMS लीक मामले के बाद 6 दिन के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया है. यहां हम आपको बताएंगे आखिर ये मामला क्या है, ऐसा क्या हुआ जिसको लेकर इतना बवाल मचा हुआ है.

कल रविवार का दिन था...सुबह-सुबह अचानक से मीडिया में खबर आती है कि मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में रात 2 से छात्र-छात्राएं हंगामा कर रहे हैं. ये हंगामा होता है एमएमएस कांड को लेकर, जिसका आरोप उसी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा पर लगता है. आरोप लगता है कि इस छात्रा ने हॉस्टल में रह रही लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाया और उसे अपने पहचान वाले एक लड़के के पास भेजा. जिस लड़के को ये वीडियो भेजा वो हिमाचल प्रदेश के शिमला का रहने वाला है.

आरोपी छात्रा का वीडियो आया सामने

फिर इस मामले की परतें खुलना शुरू होती है. आरोपी लड़की का एक वीडियो सामने आता है. जिसमें हॉस्टल की वार्डन उस लड़की को डांटते फटकारते हुए नजर आ रही है. कहती है कि तुम्हें शर्म नहीं आई उनक लड़कियों का वीडियो बनाते हुए. कितना घिनौना काम किया है तुमने, उन लड़कियों की इज्जत नहीं है. तुमने ये वीडियो क्यों बनाए. किसके कहने पर किया? तो जवाब में लड़की कहती है एक लड़का है, इस पर वार्डन पूछती हैं कि कौन है वो लड़का, कहां है वो...तो जवाब में लड़की कहती है कि शिमला का. फिर वार्डन पूछती है कि तुम कहां से हो... तो लड़की कहती है मैं भी शिमला से ही हूं.

‘छात्राओं के आत्महत्या करने बात झूठी’

इसके बाद इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया जाता है. लड़की गिरफ्तारी के बाद शिमला से उस लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया जाता है जिसके पास इस लड़की ने वीडियो भेजे थे. इसके अलावा, एक खबर और आती है कि कुछ छात्राओं ने एमएमएस लीक होने के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पुलिस ने इस बात से इनकार कर दिया. यूनिवर्सिटी ने कहा कि किसी भी लड़की ने इस तरह की कोशिश नहीं की है और न ही किसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यूनिवर्सिटी और पुलिस का दावा

इस मामले पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का कहना है कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की अफवाह बिल्कुल निराधार है और गलत है. यूनिवर्सिटी का कहना है कि किसी भी छात्रा का कोई भी वीडियो नहीं पाया गया है, जो आपत्तिजनक हो. केवल एक वीडियो मिला है जो खुद उस छात्रा का है. ये वीडियो उसने अपने प्रेमी के साथ शेयर किया है. यूनिवर्सिटी जो दावा कर रही है, वैसा ही दावा मोहाली के पुलिस भी कर रहे हैं. एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा है कि ये बात गलत है कि कई लड़कियों के वीडियो बनाए गए हैं. हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है. जो वीडियो वायरल हुआ है वो आरोपी छात्रा का खुद का है.

पुलिस के नजरिए से मामले को जानें

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने पहले आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया, फिर हिमाचल प्रदेश से दो युवकों को गिरफ्तार किया. पंजाब की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरप्रीत सिंह का कहना है कि ऐसा लगता है कि आरोपी छात्रा ने अपना ही एक वीडियो एक युवक के साथ साझा किया और किसी अन्य छात्रा का कोई भी आपत्तिजनक वीडियो सामने नहीं आया है. तो वहीं, एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा है कि कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लीक करने की अफवाह के बाद विश्वविद्यालय में आधीरात के बाद प्रदर्शन हुआ.

गिरफ्तार छात्रा का मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है. किसी भी छात्रा का आत्महत्या का मामला सामने नहीं आया है और न ही किसी की मौत की पुष्टि हुई है. उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. CM मान ने कहा है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Mohali MMS Leak: मोहाली MMS लीक ने दिलाई 18 साल पहले के DPS कांड की याद, जब 2 नाबालिग छात्रों का हुआ था Video वायरल

ये भी पढ़ें: Mohali: यूनिवर्सिटी MMS कांड को लेकर फिर रात में प्रदर्शन, DG ने दिया आश्नासन, अब तक 3 गिरफ्तार-10 बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget