एक्सप्लोरर

Mohali MMS Leak: मोहाली मामले ने 18 साल पहले DPS कांड की दिलाई याद, जब 2 नाबालिग छात्रों का हुआ था Video वायरल

Mohali MMS: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) में छात्राओं के कथित एमएमएस कांड की घटना (MMS Scandal Case) को लेकर छात्र-छात्राओं ने मोहाली में यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

Chandigarh University Viral Video: पंजाब के मोहाली (Mohali) में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) की छात्राओं का कथित एमएमएस वायरल होने का मामला काफी गरमा गया है. यूनिवर्सिटी की ही छात्रा पर अपने सहेलियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लग रहा है. छात्रा पर गंभीर आरोप है कि वो हॉस्टल के बाथरूम में नहाती हुई लड़कियों का वीडियो बना लेती थी और फिर शिमला में रह रहे अपने ब्वॉयफ्रेंड को क्लिप भेजती थी. इस घटना के खुलासा होने के बाद काफी हंगामा मचा हुआ है.

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के एमएमएस कांड की घटना (MMS Scandal Case) को लेकर छात्र-छात्राओं ने मोहाली में यूनिवर्सिटी के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि यूनिवर्सिटी की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं.

चंडीगढ़ MMS कांड में गिरफ्तारी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कथित एमएमएस कांड मामले में शिमला से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक शिमला जिले के रोहड़ू का रहने वाला है. इससे पहले पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्रा को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में शिमला से एक 31 वर्षीय युवक को भी पंजाब पुलिस ने सत्यापन के लिए हिरासत में लिया है. जिस लड़की ने कथित तौर पर वीडियो शूट किया था वह भी रोहड़ू की है. पंजाब मुख्मंत्री भगवंत मान ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. बहरहाल इस पर सियासत भी शुरू हो गई और कांग्रेस पंजाब सरकार को घेर रही है.

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की रैंकिंग

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2012 में हुई थी. धीरे-धीरे यूनिवर्सिटी की पहचान बनने लगी. ये यूनिवर्सिटी है बहुत ही कम वक्त में बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंच गई थी. महज 10 सालों में ही इस यूनिवर्सिटी ने QS World Rankings 2023 में जगह बनाने में कामयाब रही. क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2023 में देश के 41 शैक्षणिक संस्थान सूची में शामिल थे. ये पंजाब से सबसे बेहतर रैंक वाला संस्थान में शामिल था. बहरहाल यूनिवर्सिटी में कथित एमएमएस कांड ने एक झटके में ही संस्थान को बदनामी के कीचड़ में ढकेल दिया है.

मोहाली स्कैंडल ने दिलाई DPS कांड की याद

पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का कथित एमएमएस वायरल होने का मामला इस वक्त काफी सुर्खियों में है. इस कांड ने आज से करीब 18 साल पहले डीपीएस कांड की याद दिला दी है. ये घटना साल 2004 की है. इस कांड में दो स्टूडेंट्स का अश्लील वीडियो सामने आया था. बताया गया था कि दोनों नाबालिग थे. उस वक्त कैमरे वाले मोबाइल का दौर शुरू ही हुआ था. वीडियो को एक छात्र ने अपने कैमरे वाले मोबाइल फोन से इसे रिकॉर्ड किया था. बाद में ये भी सामने आया था कि उस लड़की को कैमरे में रिकॉर्डिंग होने की जानकारी नहीं थी.

2004 में MMS कांड से हिल गया था देश

साल 2004 में हुए पहले एमएमएस कांड (MMS Scandal) ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस एमएमएस को शेयर किया जाने लगा था. ये वीडियो उस वक्त अश्लील साइट पर भी वायरल होने लगा था. आईआईटी के एक छात्र ने उस अश्लील वीडियो क्लिप को 'बाजी डॉट कॉम' नामक एक वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट भी कर दिया था. इस घटना के बाद वहां मोबाइल फोन बैन (Mobile Phone Ban) कर दिया गया था और छात्रों पर जुर्माना भी लगाने की बात कही गई थी. छात्र-छात्राओं को कैमरे वाले मोबाइल फोन देने या न देने को लेकर बहस छिड़ गई थी और काफी बवाल मचा था.

ये भी पढ़ें:

Chandigarh MMS Case: इन बातों का रखेंगे ध्यान तो आपके साथ नहीं होगी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसी घटना, हिडन कैमरे का ऐसे करें पता

Mohali MMS Scandal: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहीं थमा बवाल- प्रोटेस्ट तेज, शिमला से दो युवक गिरफ्तार, जानिए पूरा अपडेट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget