एक्सप्लोरर

बंगाल में BJP कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका मिला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 'TMC के गुंडों ने की हत्या'

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, 'हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है. हमें न्याय चाहिए.'

दतन: पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता मिला, जो पिछले 24 घंटे से लापता था. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है. हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''पुलिस ने कहा कि बेरा रविवार दोपहर से लापता हो गया था और सोमवार शाम को दतन इलाके में उसके गांव के पास ही एक पेड़ से बेरा का शव लटकता पाया गया. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है." बीजेपी की पश्चिम बंगाल यूनिट ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- 'TMC के गुंडों ने की हत्या' बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, 'हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है. हमें न्याय चाहिए. वह कल शाम से ही लापता थे और आज उनका शव पेड़ से लटकता पाया गया. हम हिंसा की निंदा करते हैं.'

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष अजित मैती ने कहा, 'हमने सुना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदि था. पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए. हम बीजेपी द्वारा हर मौत के मामले के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं.'

ये भी पढ़ें- बंगाल: दुर्गा पूजा में ढाक की धुन पर थिरकीं सांसद नुसरत जहां, सोशल मीडिया पर वी़डियो वायरल

बंगाल में साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेफ्ट और कांग्रेस, सीपीएम पोलितब्यूरो में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार
'ये राम का विरोध करने वाले शिवजी की बारात...', राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget