एक्सप्लोरर

मनरेगा स्कीम से 'गायब' हो गए 84.8 लाख मजदूर! रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानें वजह

MGNREGS: एसोसिएशन ऑफ अकेडेमिक एंड एक्टिविस्ट लिब टेक के एक अध्ययन के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर के बीच मनरेगा योजना के तहत रजिस्टर्ड 84.8 लाख श्रमिकों का नाम सूची से हटा दिया गया है.

Lib Tech Reports: एसोसिएशन ऑफ अकेडेमिक एंड एक्टिविस्ट लिब टेक की ओर से जारी किए एक रिसर्च के मुताबिक इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच मनरेगा योजना के तहत रजिस्टर्ड 84.8 लाख श्रमिकों का नाम इस लिस्ट से हटा दिए गए है. साथ ही 45.4 लाख नए वर्कर्स को जोड़ा गया है.वहीं करीब 39.3 लाख श्रमिकों का नाम हटाया गया है.

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्च में दावा किया गया है कि सबसे ज्यादा नाम हटाए जाने की संख्या तमिलनाडु में 14.7% है. उसके बाद छत्तीसगढ़ (14.6%) दूसरे स्थान पर है. जानकारी के अनुसार लिब टेक ने पिछले साल के एक रिपोर्ट में भी बताया था कि वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान 8 करोड़ लोगों को MGNREGS रजिस्ट्री से हटा दिया गया था.

आंध्र प्रदेश में करीब 15% नाम गलत तरीके से हटाए गए
रिपोर्ट के मुताबिक गलत तरीके से हटाए गए नामों का ये आंकड़ा चिंताजनक है. बताया जा रहा है कि लिब टेक के मेंबर्स चक्रधर बुद्ध, शमाला किट्टाने और राहुल मुक्केरा ने अध्ययन में पाया कि आंध्र प्रदेश में लगभग 15% विलोपन गलत थे. इतनी बड़ी संख्या में हटाए नाम सरकार की ओर से आधार-आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) को बढ़ावा देने से जुड़ी हुई है. 

जनवरी 2023 में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने MGNREGS के लिए ABPS के राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन को अनिवार्य कर दिया. इसके तहत श्रमिकों को ABPS के लिए कई शर्तें पूरी करनी होती हैं, जैसे कि उनका आधार उनके जॉब कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और बैंक अकाउंट भी आधार से लिंक होना चाहिए. लिब टेक के रिपोर्ट के अनुसार सभी रजिस्टर्ड वर्कर्स में से 27.4% (6.7 करोड़ वर्कर) और 4.2% एक्टिव श्रमिक (54 लाख श्रमिक) ABPS के लिए अयोग्य हैं. 

हटाए गए नामों की संख्या ने एक नई चिंता को उजागर किया 
अक्टूबर 2023 में एक्टिव वर्कर की संख्या 14.3 करोड़ थी, जो अक्टूबर 2024 में घटकर 13.2 करोड़ रह गई. साथ ही, वित्तीय वर्ष 2022-23 की तुलना में इस वर्ष व्यक्ति दिवसों में 16.6% की कमी आई है जो ग्रामीण रोजगार योजना की स्थिरता पर सवाल उठाती है. इस प्रकार मनरेगा के तहत श्रमिकों के नाम हटाए जाने और रोजगार के अवसरों में गिरावट ने एक नई चिंता को जन्म दिया है, जिससे यहां के लोगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: व्हाइट साड़ी में गजब लगीं पलक तिवारी, 'हीरामंडी' की हसीनाओं ने इवेंट में लगाए चार चांद, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटोला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget