एक्सप्लोरर

शरद पवार के घर हुई कई बैठकों के बाद बची अनिल देशमुख की कुर्सी, NCP नेता बोले- मामले की जांच की जाएगी

महाराष्ट्र को लेकर राजधानी दिल्ली में बैठकों में साफ हो गया कि एनसीपी अनिल देशमुख पर अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी. अब देखना होगा की बीजेपी आगे क्या करती है.

नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया. इससे निपटने के लिए रविवार को राजधानी दिल्ली में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के घर महाविकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक हुई.

बैठकों का ये सिलसिला दोपहर बाद शुरू हुआ, जब एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार आगरा से दिल्ली लौटे. शाम में सबसे पहले उनसे मिलने शिवसेना के नेता और राज्यसभा के सांसद संजय राउत पहुंचे. करीब आधे घंटे तक शरद पवार और उनकी मुलाकात चली. इस बीच शरद पवार की बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले मौजूद थीं. पवार और संजय राउत की बैठक के बाद सुप्रिया सुले और संजय राउत काफी देर तक उनके घर के बाहर मौजूद रहे और चर्चा करते रहे. इस मुलाकात के बाद संजय राउत ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि इस पर जांच हो जाएगी, इन्वेस्टिगेशन ठीक से हो जाने दो. दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा."

वहीं, शरद पवार से मुलाक़ात पर संजय राउत ने कहा, "मोदी साहब ने हमेशा कहा है. जब भी मुझे कोई अड़चन होती है, तो शरद जी की राय लेता हूं. वो झूठ बोलते हैं तो उनसे राय क्यों लेते हैं." वहीं, अनिल देशमुख के इस्तीफे पर दो टूक कहा कि अपोजिशन के कहने पर इस्तीफे लेते रहेंगे तो सबसे पहले केंद्र का आधा मंत्रिमंडल खाली हो जाएगा.

संजय राउत के निकलते ही शरद पवार के घर एनसीपी नेता प्रफुल पटेल पहुंचे. इस बीच उनकी बेटी सुप्रिया घर में मौजूद थीं. प्रफुल पटेल के बाद जयंत पाटिल और अजित पवार पहुंचे. उनके पीछे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी पहुंचे. करीब चार घंटे चली बैठक के बाद जयंत पाटिल ने साफ कर दिया कि अनिल देशमुख का इस्तीफा नहीं होगा.

जयंत पाटिल ने कहा, "महाराष्ट्र की सरकार इसकी जांच करेगी. अगर कोई बड़े अधिकारी इन्वॉल्व हैं तो वहां तक पहुंचने की कोशिश होगी. जांच में कुछ आया तो आरोपी पर कार्रवाई करेंगे. खत के जरिए मीडिया का लक्ष्य विचलित करने का प्रयास हो रहा है. आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढ कर निकालेंगे. अनिल देशमुख के इस्तीफे का कोई सवाल अभी नहीं है."

दोपहर बाद महाराष्ट्र को लेकर राजधानी दिल्ली में बैठकों में साफ हो गया कि एनसीपी अनिल देशमुख पर अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी. अब देखना होगा की बीजेपी आगे क्या करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget