एक्सप्लोरर

India-Pakistan Relations: 'हम चाहते हैं...', पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने की बातचीत की पेशकश तो ये बोला भारत

India-Pakistan Relations: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ पहले भी भारत के साथ वार्ता शुरू करने को लेकर कह चुके हैं. पूर्व पीएम इमरान खान के समय में भी ऐसी मांग होती रही है.

Pakistan PM Shehbaz Sharif: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों पर लंबे अरसे से जमी बर्फ पिघलने का नाम नहीं ले रही है. हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की मंशा जाहिर की थी. इसे लेकर अब विदेश मंत्रालय की ओर से जवाब सामने आया है.

पाकिस्तान के पीएम की ओर से वार्ता की पेशकश पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार (3 जुलाई) को कहा कि हमने उनके बयान की रिपोर्ट्स देखी हैं, भारत का रुख इस बात पर कायम है कि हम सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं.

भारत से बातचीत के लिए पाकिस्तान को करना होगा ये काम
दोनों देशों के बीच बातचीत को लेकर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की टिप्पणी पर अरिंदम बागची ने कहा कि बातचीत शुरू करने के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त माहौल बनाना जरूरी होगा. इसके साथ ही उन्होंने अंजू और सीमा हैदर के मुद्दों पर भी बयान दिया.  

भारत से पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से निकाह करने वाली अंजू के मामले पर उन्होंने कहा कि ये विदेश मंत्रालय का मुद्दा नहीं है. इसी के साथ उन्होंने नेपाल के रास्ते भारत आने वाली पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले पर कहा कि इसकी जांच जारी है.

शहबाज शरीफ ने इशारों-इशारों में की बातचीत की वकालत
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने 1 अगस्त को एक कार्यक्रम में भारत के साथ बातचीत करने की बात कही. हालांकि, उन्होंने इस दौरान सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया. 

पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि दोनों देश तब तक 'सामान्य पड़ोसी' नहीं हो सकते, जब तक कि गंभीर मुद्दों पर शांतिपूर्ण और सार्थक चर्चा नहीं होती. गौरतलब है कि शहबाज शरीफ इससे पहले भी भारत के साथ वार्ता करने की बात कहते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें:

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी सर्वे पर हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ SC पहुंचा मुस्लिम पक्ष, चीफ जस्टिस ने कहा- जल्द आदेश देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget