एक्सप्लोरर

भारत ने कहा- उम्मीद है कि चीन पूर्वी लद्दाख से अपने सैनिकों को पूरी तरह हटाने में ईमानदरी बरतेगा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने आज कहा कि भारत उम्मीद करता है कि चीनी पक्ष पूर्वी लद्दाख से अपने सैनिकों को पूरी तरह हटाने में ईमानदरी बरतेगा.

नई दिल्ली: वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) रेखा पर भारत और चीन के बीच तनाव जारी है. इस बीच भारत ने कहा है कि एलएसी पर शांति और स्थिरता कायम रखना चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों का आधार है. भारत उम्मीद करता है कि चीनी पक्ष पूर्वी लद्दाख से अपने सैनिकों को पूरी तरह हटाने में ईमानदरी बरतेगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि विमर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र के ढांचे के तहत भारत और चीन के बीच कूटनीतिक स्तर की एक और दौर की वार्ता जल्द होने की उम्मीद है.

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘इसलिए यह हमारी उम्मीद है कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति के अनुरूप चीनी पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों से पूरी तरह हटने और तनाव कम करने तथा पूर्ण शांति एवं स्थिरता बहाली के लिए हमारे साथ ईमानदारी से काम करेगा.’’

पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव कम करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच पांच जुलाई को टेलीफोन पर लगभग दो घंटे तक बात हुई थी.

इस वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने छह जुलाई से विवाद वाले स्थानों से अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत एलएसी की निगरानी और इसका सम्मान करने के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है और हम एलएसी पर यथास्थिति को बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास को स्वीकार नहीं करेंगे.’’

उन्होंने कहा कि विशेष प्रतिनिधियों के बीच वार्ता के दौरान दोनों पक्ष शांति एवं स्थिरता की पूर्ण बहाली के लिए एलएसी से सैनिकों को पूरी तरह हटाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव कम करने के लिए सहमत हुए हैं.

चीन से निपटने के लिए पीएम मोदी के पास विजन नहीं, सवाल पूछना मेरी जिम्मेदारी: राहुल गांधी

भारत ने कहा- जाधव मामले में पाक ने नहीं लागू किया ICJ का फैसला, समाधान पाने को आगे के विकल्प खुले हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget