एक्सप्लोरर

मायावती का प्रियंका गांधी पर निशाना, कहा- यूपी के बजाय कोटा में मृतक बच्चों के परिजनों से मिलतीं

बीएसपी के अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को यूपी की बजाय राजस्थान जाकर मृतक बच्चों के परिजनों से मिलना चाहिए था.

लखनऊः बीएसपी के अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को यूपी की बजाय राजस्थान जाकर मृतक बच्चों के परिजनों से मिलना चाहिए था. ट्वीट कर मायावती ने कहा कि यदि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान के कोटा में जाकर मृतक बच्चों की 'माओं' से नहीं मिलती हैं तो किसी भी मामले में यूपी के पीड़ित परिवारों से मिलना केवल इनका यह राजनैतिक स्वार्थ व कोरी नाटकबाजी ही मानी जायेगी. राज्य की जनता को सर्तक रहना होगा.

मायावती ने कहा, ''कांग्रेस शासित राजस्थान के कोटा जिले में हाल ही में लगभग 100 मासूम बच्चों की मौत से माओं का गोद उजड़ना अति-दुःखद व दर्दनाक. तो भी वहां के सीएम श्री गहलोत स्वयं व उनकी सरकार इसके प्रति अभी भी उदासीन, असंवेदनशील व गैर-जिम्मेदार बने हुए हैं, जो अति-निन्दनीय है.''

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''अति दुखद है कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व खासकर महासचिव की इस मामले में चुप्पी साधे रखना. अच्छा होता कि वह यूपी की तरह उन गरीब पीड़ित माओं से भी जाकर मिलती, जिनकी गोद केवल उनकी पार्टी की सरकार की लापरवाही आदि के कारण उजड़ गई हैं.''

100 बच्चों की हो चुकी है मौत

बता दें कि कोटा के अस्पताल में पिछले दो दिनों में 8 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया. 30 और 31 दिसंबर को यहां 8 बच्चों की जान गई जिनमें 7 मौत तो 24 घंटे में हुई. अस्पताल में एक के बाद एक मासूमों की लगातार मौत हो रही है और स्थिति भयावह हो गई है. स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर महीने में 100 बच्चों की मौत हो चुकी है.

24 दिसंबर तक ये आंकड़ा 77 था. सरकार और अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में है लेकिन हालात बदल नहीं रहे. 28 दिसंबर की रात 9 बजे चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्य सचिव वैभव गालरिया कोटा में जिस समय बच्चों की मौत पर समीक्षा बैठक कर रहे थे उन पांच घंटों में चार मासूमों ने दम तोड़ दिया था.

कब कितने बच्चे मरे

पिछले 7 दिन में 22 बच्चों की मौत हुई, 28 दिसंबर को 6 बच्चों ने दम तोड़ा, 30 दिसम्बर को 19 घण्टे में 4 मौत हुई. 31 दिसंबर को 13 घंटे में 5 बच्चों ने दुनिया छोड़ दी. कोटा के जिस अस्पताल में बच्चों की जान गई वहां ICU में 28 नेबूलाइजर में से 22 खराब हैं. नवजात बच्चों को जिस NICU में रखा जाता है, उस NICU में 15 से 7 वॉर्मर खराब हैं.

मानवता शर्मसार: अपने बच्चे के शव को पैदल ढोने को मजबूर हुए परिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
हैदराबाद में हैरान करने वाला मामला! शादी से किया इनकार तो युवती को HIV संक्रमित खून का लगाया इंजेक्शन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हैं भारत के 22 जहाज, एलपीजी समेत क्या-क्या रुका? शिपिंग मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारत के 22 जहाज, LPG समेत क्या-क्या रुका? मिनिस्ट्री ने दिया अपडेट
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला
ईरान-इजराइल युद्ध के बीच संकट में भारतीय नाविक, FSUI ने पीएम मोदी से लगाई बचाने की गुहार, जानें पूरा मामला
Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम
Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बदलेगा मौसम

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget