एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में हुई गलती! महाराष्ट्र-हरियाणा में BJP को मिली बंपर जीत पर सर्वे का चौंकाने वाला खुलासा

Bumper Majority to BJP: लोकसभा चुनाव में एनडीए को महाराष्ट्र में 48 में से 17 सीटें की मिल पाई थीं और हरियाणा में 10 में से 5, लेकिन दोनों राज्यों में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है. इसको सर्वे हुआ.

Bumper Majority to BJP: महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद सभी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों राज्यों में एनडीए उतना अच्छा नहीं कर पाई, इसके पीछे की वजह क्या रही? जबकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में एनडीए का जनाधार बेहतर रहा है.

लोकसभा चुनाव में जहां एनडीए को महाराष्ट्र में 48 में से 17 सीटें मिली थी. वहीं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में भाजपा के हिस्से में मात्र 5 सीटें आई थी, लेकिन हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की है.

सर्वे में चौंंकाने वाले जवाब

हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा के हिस्से में 48 सीटें आई है. जबकि, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से महायुति के हिस्से में 235 सीटें आई हैं. ऐसे में इसको लेकर दोनों ही राज्य की जनता से जब सर्वे के दौरान सवाल किया गया तो जवाब बेहद चौंकाने वाले थे.

राहुल गांधी के प्रति जनता में विश्वास की कमी

दोनों ही राज्यों में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में विधानसभा चुनाव के दौरान कोई कमी नहीं देखी गई, जबकि इसके पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा 240 सीटों पर ही सिमट गई थी. लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से भाजपा पर संविधान बदलने को लेकर जो नैरेटिव सेट किया गया. वह तब तो काम कर गया, लेकिन विधानसभा चुनाव में इसका असर कहीं देखने को नहीं मिला. दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनाव में विपक्ष के सबसे बड़े चेहरे के तौर पर नजर आए राहुल गांधी के प्रति वहां की जनता के मन में विश्वास की कमी दिखी.

लोकसभा वाली गलती नहीं दोहराना चाहती थी जनता

किसान, जवान और पहलवान का जो मुद्दा हरियाणा में कांग्रेस लेकर घूम रही थी, वह भी जनता के बीच कामयाब नहीं रही. मैटराइज की ओर से कराए गए सर्वे में जनता से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो अधिकांश जनता ने कहा कि उनके अंदर इस बात का डर था कि विपक्ष के काम से देश कमजोर हो सकता है. ऐसे में लोकसभा चुनाव में जो गलती हमने की उसको विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराया और इसी का नतीजा रहा कि भाजपा को दोनों राज्यों में इतनी बड़ी जीत मिली, जबकि हरियाणा में तो भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर रिकॉर्ड ही कायम कर दिया.

पीएम मोदी के पक्ष में वोट

मैटराइज के सर्वे में जो बात निकलकर सामने आई उसकी मानें तो हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता ने लोकसभा चुनाव में हुई अपनी भूल को सुधारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट किया.

महाराष्ट्र के 76,830 लोगों से की बात

इसके लिए मैटराइज की तरफ से महाराष्ट्र में 76,830 लोगों से बात की गई, जिसमें 37 हजार से ज्यादा पुरुष, 24 हजार के लगभग महिलाएं और 15 हजार के करीब यूथ शामिल थे. वहीं, हरियाणा में इस सर्वे में 53 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया, जिसमें 26 हजार से ज्यादा पुरुष, 16 हजार से ज्यादा महिलाएं और 10 हजार से ज्यादा यूथ को शामिल किया गया.

महायुति का काम से संतुष्ठ थी जनता

मैटराइज सर्वे में जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं से पूछा गया कि दोनों ही चुनाव में वोटिंग में इतना अंतर कैसे रहा तो सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने बताया कि इसके पीछे जो सबसे बड़ा कारण था, वह यह था कि वह विपक्ष के संविधान में बदलाव वाले मुद्दे से भ्रमित हो गए थे. वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान लोग महायुति सरकार के काम से संतुष्ट थे. वहीं 41 प्रतिशत लोगों ने तो यह तक कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान देवेंद्र फडणवीस की लोकप्रियता में भी खूब इजाफा हुआ.

स्लोगन से जनता ने किया कनेक्ट

इसके साथ महाराष्ट्र की प्रचंड जीत के लिए जो स्लोगन काम आए, उसको लेकर जब जनता से सर्वे में सवाल किया गया तो उसमें से 56 प्रतिशत जनता 'एक हैं तो सेफ हैं' और 25 प्रतिशत जनता 'बटेंगे तो कटेंगे' के साथ जुड़ती नजर आई. इसके साथ ही मैटराइज सर्वे के दौरान शामिल जनता में से 54 प्रतिशत ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम के दौरान भी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे को ध्यान में रखकर ही वोटिंग की, जबकि मात्र 9 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी के चेहरे को ध्यान में रखकर इस दौरान मतदान किया.

पीएम मोदी की लोकप्रियता का असर वोटिंग पर देखा गया

इसके साथ ही लोगों ने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की 240 सीटें आने के बाद भी जनता के बीच जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में इजाफा हुआ, उसका असर भी वोटिंग पर पड़ा. 55 प्रतिशत लोगों ने इस सर्वे में माना कि पीएम मोदी की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता ने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए बंपर जीत सुनिश्चित की.

लोकसभा में BJP को वोट न देने का फैसला गलत साबित हुआ

वहीं, हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत को लेकर जनता के बीच मैटराइज की तरफ से जो सर्वे किए गए, उसको लेकर सर्वे में शामिल हुई 52 प्रतिशत जनता ने माना कि भाजपा को लोकसभा में मत नहीं देने का उनका फैसला गलत साबित हुआ और इस वजह से विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग की गई, जबकि 24 प्रतिशत जनता ने बताया कि उनकी नाराजगी लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय नेताओं से थी. इसके साथ ही 45 प्रतिशत लोगों ने यह भी माना कि हरियाणा में भाजपा की ओर से सीएम का चेहरा बदलने का भी उसको लाभ मिला, जबकि विधानसभा चुनाव को लेकर जब सर्वे में जनता से सवाल किया गया कि इस चुनाव में किसान, जवान और पहलवान के मुद्दे का कितना प्रभाव रहा तो सर्वे में शामिल 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इसका चुनाव में कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला.

पीएम को देखते हुए की वोटिंग

सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों ने बताया कि विधानसभा चुनाव परिणाम के दौरान भी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे को ध्यान में रखकर ही वोटिंग की, जबकि 53 प्रतिशत लोगों ने माना कि पीएम मोदी की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए इस ऐतिहासिक जीत का रास्ता तैयार किया.

यह भी पढ़ें- क्या है फडणवीस का वो ऑडिट प्लान, जो खत्म कर रहा रूठे नेताओं की नाराजगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

Budget 2026-27: Mining Policy से बदलेगा India का Manufacturing Game? | Paisa Live
7 करोड़ की ज़मीन बनी 203 करोड़ | Amitabh Bachchan की Property Deal ने सबको चौंकाया | Paisa Live
Puducherry में बीच सड़क धू-धूकर जली बस, आग लगते ही मचा हड़कंप | Delhi Weather | Breaking
KGMU Dharmantaran Case : काजी ने किया खेल अब तलाश में जुटी पुलिस, मेडिकल कॉलेज ने जारी किया नोटिस
Share Market में भूचाल | 2800 अंक टूटा Sensex, Investors क्यों डर गए? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
पूर्व विधायक दानिश अबरार को मिली लॉरेंस गैंग से धमकी, '3 करोड़ दो या मरने के लिए रहो तैयार'
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' पर आई आंच, टीजर को लेकर हुआ ये बवाल
रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' पर आई आंच, टीजर को लेकर हुआ ये बवाल
CUET PG का फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन; यहां हैं जरूरी डिटेल्स
CUET PG का फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन; यहां हैं जरूरी डिटेल्स
Health Gadgets: 2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
क्या बिना नॉक किए होटल रूम में नहीं घुस सकता वेटर, जानें कितनी मिलती है सजा?
क्या बिना नॉक किए होटल रूम में नहीं घुस सकता वेटर, जानें कितनी मिलती है सजा?
Embed widget