एक्सप्लोरर

गोवा: मनोहर पर्रिकर के बेटे ने कहा- पापा के निधन के बाद BJP का रास्ता बदल गया है

गोवा में कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इन विधायकों को पार्टी में शामिल किए जाने को लेकर कुछ लोग बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं. अब इन आलोचकों में नया नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का जुड़ गया है.

पणजी: गोवा में कांग्रेस के 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल किये जाने पर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की आलोचना पार्टी के ही कुछ लोग कर रहे हैं. इन आलोचकों में नया नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर का जुड़ गया है. उन्होंने जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि जो कुछ भी हुआ है, वह निश्चित रूप से उनके पिता जो रास्ता अपनाते उससे बिल्कुल अलग है.

उत्पल ने गुरुवार को कहा, ‘‘इस साल 17 मार्च को मेरे पिता का निधन हुआ और मैं जानता था कि उनके जाने के बाद उस रास्ते का भी अंत हो गया. हालांकि गोवावासियों को कल इस बारे में पता चल गया.’’ कांग्रेस के 10 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘17 मार्च को ही बीजेपी में प्रतिबद्धता और विश्वास जैसे शब्दों के मायने खत्म हो गये.’’

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उत्पल विधानसभा उपचुनाव में अपने पिता की सीट से बीजेपी की टिकट के दावेदार थे हालांकि पार्टी ने उनके पिता की सीट से उन्हें नहीं उतारा. उत्पल ने कहा कि उनके पिता के निधन के बाद गोवा बीजेपी अब ‘नयी दिशा’ में मुड़ चुकी है.

बता दें कि बुधवार को गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक पार्टी से अलग होकर बीजेपी में शामिल हो गये. इसके बाद अब राज्य के 40 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ पार्टी की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है.

मनोहर पर्रिकर के बेटे ने कहा कि बीजेपी जिस दिशा में जा रही है यह समय ही बताएगा कि वह सही पथ पर है या नहीं. उत्पल ने कहा कि वह बीजेपी में ही बने रहेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन करेंगे. गोवा बीजेपी के पूर्व प्रमुख राजेंद्र आर्लेकर ने भी कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीति घटनाक्रम से वह भी व्यथित हैं. पणजी उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुनकोलिंकर को हराने वाले अतानासियो मोंसेराटे के बीजेपी में शामिल होने पर भी कुछ पार्टी नेताओं ने नाराजगी जतायी, जिन पर 2016 में एक नाबालिग से बलात्कार का आरोप है.

कर्नाटक संकट: मुंबई से बेंगलुरू रवाना हुए बागी MLA, विधानसभा स्पीकर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

कर्नाटक संकट: विधानसभा अध्यक्ष से मिले कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

लापरवाही: मुंबई में नींद से नहीं जागा प्रशासन, खुले नालों और गड्ढों से जान गंवा रहे लोग अयोध्या विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- मध्यस्थता नहीं तो 25 जुलाई से होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
चिन्मय मिशन के 75 साल, PM मोदी बोले- 'भारत निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी...'
चिन्मय मिशन के 75 साल, PM मोदी बोले- 'भारत निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी...'
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget