एक्सप्लोरर

West Bengal: 'हमारे खिलाफ फैलाई गईं अफवाहें, देश में एकता को मजबूत करना चाहती हूं', बोलीं ममता बनर्जी

Mamata Banerjee ने कहा कि वह देश में संघीय ढांचे को मजबूत करना चाहती हैं. टीएमसी ने 1 जनवरी को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया था.

West Bengal News: बंगाल सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले राज्य में लोगों के लिए ‘‘दीदीर सुरक्षा कवच’’ अभियान की घोषणा की. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने तृणमूल कांग्रेस का नया अभियान शुरू किया है. सीएम ने बताया कि इस अभियान के जरिये लोग अपनी बात रख सकेंगे. सीएम ममता ने कहा कि वह इस प्रोग्राम के जरिये देश में एकता चाहती हैं, साथ ही संघीय ढांचे को मजबूत करना चाहती हैं.

सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पूरे भारत में टीएमसी सरकार के खिलाफ बेबुनियाद अफवाहें फैलाई गईं है और अब भी फैलाई जा रही है. सीएम ने कहा कि आने वाले समय में बंगाल पूरे विश्व के सामने नया मॉडल होगा. इसके साथ उन्होंने कहा कि दुआरे सरकार योजना की तरह अब दीदीर सुरक्षा कवच होगा, जिसमें लोग अपनी समस्याएं रख सकेंगे. 

1 जनवरी को मनाया था पार्टी स्थापना दिवस 
इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार (1 जनवरी) को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस मौके पर बनर्जी ने अपने संबोधन में टीएमसी के कार्यकर्ताओं और लोगों को बधाई दी थी. 1 जनवरी 1998 को ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था. स्थापना दिवस के अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने नए तृणमूल भवन का शिलान्यास किया.

पार्टी के विस्तार को ध्यान में रखते बनाया जा रहा नया कार्यालय
रविवार को पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधिवत पूजा पाठ के बाद नए भवन के निर्माण के लिए पहली ईंट रखी गई. 2021 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत के बाद तृणमूल के नेतृत्व ने पार्टी के विस्तार को ध्यान में रखते हुए नया कार्यालय बनाने का निर्णय लिया था.  

टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने किया यह दावा
इस बीच टीएमसी महासचिव और पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनाव में देश में विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी. उन्होंने दावा किया के टीएमसी विपक्षी नेतृत्व की धुरी बनकर उभरेगी. टीएमसी नेता ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर यह संकल्प ले रही है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की साजिश नाकाम! अलर्ट सुरक्षाबलों ने सीमापार से आए ड्रोन को भेजा वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget