एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की साजिश नाकाम! अलर्ट सुरक्षाबलों ने सीमापार से आए ड्रोन को भेजा वापस

BSF DIG ने बताया कि 2022 में जवानों ने कुल 22 ड्रोन पकड़े थे. इसके अलावा कुल 316 किलोग्राम ड्रग्स जब्त किया था और दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को पंजाब सीमा पर मार गिराया गया था.

Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर में BSF ने बीती रात (1 जनवरी) पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. पंजाब के सीमावर्ती इलाके में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन से भारतीय हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की एक और घटना सामने आई. गुरदासपुर में कलामपुर सीमा चौकी पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की और उसे पाकिस्तानी पक्ष में लौटने के लिए मजबूर कर दिया.  

बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बयान में कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने कलामपुर सीमा चौकी पर रविवार, 1 जनवरी को रात करीब 10.10 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा. जिसके बाद  89 बटालियन के बीएसएफ जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि ड्रोन पर 20 राउंड और रोशनी देने वाले तीन बम दागे, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान चला गया.

316 किलोग्राम ड्रग्स किया जब्त
बीएसएफ के अनुसार, पिछले तीन दिनों में भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने और ड्यूटी पर तैनात जवानों की फायरिंग के चलते उसके वापस पाकिस्तान लौट जाने की यह तीसरी घटना है. बीएसएफ की ओर से बताया गया कि 2022 में जवानों ने कुल 22 ड्रोन पकड़े थे. इसके अलावा, पिछले साल बीएसएफ ने कुल 316 किलोग्राम ड्रग्स भी जब्त किया था और दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को पंजाब सीमा पर मार गिराया था. 

बीएसएफ डीआईजी प्रभाकर जोशी ने आगे बताया कि पंजाब फ्रंटियर की टुकड़ियों ने बेहद उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखी है, जिसका नतीजा है कि बीएसएफ ने 22 ड्रोनों का सफलतापूर्वक पता लगाया और उन्हें पकड़ा और 316.988 किलोग्राम हेरोइन, 67 हथियार, 850 राउंड बरामद किए और दो घुसपैठियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठियों और विभिन्न घटनाओं में 23 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा भी है.

2022 में देखे गए 311 ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल पंजाब फ्रंटियर की 553 किलोमीटर लंबी कठिन और चुनौतीपूर्ण भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है. विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से इकट्ठा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि पिछले वर्ष भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखे जाने की घटनाओं में तीन गुना वृद्धि हुई है.

मानव रहित ड्रोन (UAV) भारत में हथियारों और गोला-बारूद के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी के एक प्रमुख स्रोत के रूप में उभरे हैं. इसके साथ ही ड्रोन पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में देखे गए और अंतरराष्ट्रीय सीमा के 2-10 किलोमीटर भीतर थे. आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी, 2020 से 23 दिसंबर, 2022 तक भारत-पाकिस्तान सीमा पर देखे गए 492 यूएवी या ड्रोन में से अकेले 2022 में 311 देखे गए, वही 2021 में यह आंकड़ा 104 था. 

यह भी पढ़ें- Corona Cases Update: देश में कोरोना के 173 नए मामले आए सामने, जानें कितनों की गई जान, पढ़ें पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget