एक्सप्लोरर

शपथ ग्रहण समारोह में ममता और राज्यपाल में ठनी, पढ़ें- किसने क्या कहा

यह पहला मौका नहीं है जब राज्यपाल और ममता बनर्जी आमने सामने आए हों, हंसते हुए मिले हों, लेकिन अपना अपना पक्ष तल्ख अंदाज में रख गए हों. शपथ ग्रहण के मौके पर भी दोनों एक दूसरे पर शब्दों का वार करने में पीछे नहीं हटे.

कोलकाता: ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली. शपथ ग्रहण में राज्यपाल उनका परिवार समेत तृणमूल कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता और राज्य के बड़े अधिकारी शामिल हुए. लेकिन बीजेपी का कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ और ना ही लेफ्ट की तरफ से कोई किसी ने शिरकत की. कांग्रेस की ओर से प्रदीप भट्टाचार्य मौजूद रहे, लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह में आपसी नोकझोंक राज्यपाल और ममता बनर्जी के बीच हुई. 

शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद और युवा नेता अभिषेक बनर्जी से बात की. तृणमूल के स्टेजेस प्रशांत किशोर से हाथ पकड़ कर बात की. कुछ दिलचस्प तस्वीरें इस बातचीत की इस पूरे समारोह से आई, लेकिन एक तस्वीर ऐसी भी आई जिसने फिर एक बार राज्यपाल और ममता बनर्जी के बीच लगातार हो रहे छींटाकाशी और विरोध के प्रकरण में एक नया अध्याय जोड़ दिया. 

शपथ ग्रहण के बाद ममता बनर्जी ने अपने हाथ में माइक लिया और कहा कि अब उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती कोविड-19 और हिंसा की जो गतिविधियां है उनकी रोकथाम होगी. ममता बनर्जी ने  कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता होगी कोविड की स्थिति को सुधारना. मैं दोपहर में प्रेस करूंगी, उसमें मैं आपको बता दूंगी. मैं सब राजनैतिक दल से अनुरोध करती हूं कि सब शांति बनाये रखें. बंगाल को अशांति पसंद नहीं है. मैंने देखा है कि चुनाव के परिणाम आने के बाद कहीं कहीं हिंसा की घटनायें हुई हैं, लेकिन आज से मैं लॉ एंड आर्डर को सम्भालूंगी और सब ठीक करने की कोशिश करूंगी. कोई अगर अशांति करता है तो उस पर कड़ी करवाई की जायगी."

जैसे ही ममता ने माइक रखा राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने माइक उठाया और बोलना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों में जिस तरह की हिंसा की घटनाएं हो रही हैं वो गणतंत्र के लिए शर्मनाक हैं और खतरनाक भी. 

जगदीप धनखड़ ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देना चाहता हूं, उनकी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के ख़ुशी में, मैं आशा करता हूं कि सरकार नियम और कानून को पूरी तरह से मानते हुए अपना काम करेगी. भारत एक महान लोकतंत्र है. हम बहुत कठिन संकट के क्षण में हैं. मुझे पता चला है कि भारत और भारत के बहार रहने वाले लोग सभी चिंता में हैं." 

उन्होंने आगे कहा, "मैं मुख्यमंत्री के संपर्क में रहूंगा और उन्होंने उचित कदम उठाये हैं जब भी मैंने उन्हें बताया है. हमें इस हिंसा को खत्म करना होगा. यह हिंसा ने समाज को बहुत प्रभाव पहुंचाया है. जब भी ऐसी घटनाये हों तो मुखयमंती को उचित कदम उठाना चाहिए. ताकि जिनको भी इससे नुकसान हुआ है, ज़्यादा कर महिलायें और बच्चे उन तक राहत/मदद पहुंचाना हमारी प्राधमिकता होगी. मैं नई सरकार से आशा करता हूं कि वे एक नई प्रतिबद्धता, सहकारी संघवाद का एक नया दृष्टिकोण. यह एक ऐसा देश है जहां हम संवैधानिक कानून के लिए धीरज से जीवित रहते हैं."

धनखड़ ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री, मेरी छोटी बहन इस अवसर के लिए बढ़ेगी. किसी व्यक्ति के लिए लगातार तीसरा कार्यकाल प्राप्त करना सामान्य नहीं है और मुझे यकीन है कि वह करेगी. ऐसे अवसर होते हैं जब राज्य संकट का सामना करता है, आप पार्टी के हितों से ऊपर उठ गए हैं और एक स्तर पर पहुंच गए हैं ताकि शासन हमारी प्रस्तावना के अनुसार एक स्तर तक पहुंच जाए. आपको और आपकी टीम को मेरी शुभकामनाएं."

बस फिर क्या था ममता बनर्जी ने फिर एक बार माइक उठाया और सफाई में बोलना शुरू किया. उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में चुनाव आयोग की चल रही थी और वही बंगाल में हर गतिविधि का जिम्मेदार है. हाल ही में कुछ मिनटों पहले मैंने शपथ ली है और इसके बाद मैं आज सारे दिन मीटिंग करके हर संभव प्रयास करूंगी कि हिंसा पर और हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो. 

ममता बनर्जी ने कहा, "पुलिस ने सब काम किया है. लेकिन कहीं कहीं हिंसा की घटनाये हुई हैं और जहां जहां कुछ पॉलिटिकल पार्टी जाती हैं वहां हिंसा ज़्यादा हो रही हैं. हम यह ख्याल रखेंगे कि जिसने भी ऐसा किया हैं किसी को भी रिहाई ना मिले. और मैं आज ही जा कर नया सेट-अप बनूाऊंगी.  क्यूंकि यह 3 महीने से मेरे हाथ में नहीं था. इसीलिए बहुत अप्रभावी अक्षम हुआ. मैं अपील करती हूं कि कोई किसी के ऊपर हिंसा ना करे."

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राज्यपाल और ममता बनर्जी आमने सामने आए हों, हंसते हुए मिले हो लेकिन अपना अपना पक्ष तल्ख अंदाज में रख गए हों. शपथ ग्रहण के मौके पर भी दोनों एक दूसरे पर शब्दों का वार करने में पीछे नहीं हटे. अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार में तीसरी बार इतने बड़े बहुमत से आई ममता बनर्जी किस तरह से हिंसा की तस्वीरों पर रोक लगा पाएंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget