एक्सप्लोरर

प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी पर बोले खरगे, 'BJP उन लोगों से डरती है जो...'

Mallikarjun Kharge News: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस सशस्त्र बलों, शिक्षाविदों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है. उन्होंने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गिरफ्तारी की निंदा की.

Mallikarjun Kharge Targets BJP: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सशस्त्र बलों ब्यूरोक्रेट्स, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. उन्होंने एक्स पर अपने एक ट्वीट में ये बातें कहीं और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा, "मैं किसी भी इंसान को बदनाम करने, उसे परेशान करने, बिना वजह गिरफ्तार करने या किसी का कारोबार बर्बाद करने की कड़ी निंदा करता हूं, चाहे ये किसी छोटे गुट ने किया हो या सरकार की ओर से चूक हुई हो."

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर क्या बोले खरगे?

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की गिरफ्तारी ये दिखाती है कि बीजेपी उन लोगों से डरती है जो उसकी बातों से सहमत नहीं होते." 

उन्होंने आगे कहा, "हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं- एक शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को निशाना बनाया गया, विदेश सचिव और उनकी बेटी पर सवाल उठाए गए और एक मंत्री ने भारतीय सेना के अफसर के लिए बुरा बोला. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी सेना के खिलाफ गलत बयान दिए, लेकिन बीजेपी ने उन्हें हटाने के बदले यह दिखाने की कोशिश की कि जो कोई भी सवाल करता है या सच्चाई की बात करता है, वो देश के लिए खतरा है."

'सरकार से सवाल करना देशद्रोह नहीं होता' - खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, "सरकार से सवाल करना देशद्रोह नहीं होता. देश के लिए काम करना और सरकार की गलतियों पर सवाल उठाना दोनों साथ-साथ हो सकते हैं. कांग्रेस के लिए देश की एकता सबसे जरूरी है. बीजेपी को ये गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वह लोकतंत्र के नाम पर तानाशाही चला सकती है. लोकतंत्र को मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है."

ये भी पढ़ें-

ज्योति मल्होत्रा, नवांकुर चौधरी, प्रियंका सेनापति समेत वो 10 लोग कौन, जिन पर देश से गद्दारी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget