एक्सप्लोरर

मालेगांव बम विस्फोट में प्रज्ञा ठाकुर की बाइक होने के दावे पर बोला NIA कोर्ट- वो अटैक से दो साल पहले ही बन गई थीं संन्यासी

मालेगांव बम विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी आरोपी थे.

मालेगांव ब्लास्ट मामले में स्पेशल एनआईए कोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बरी करते हुए कहा कि वह हमले से दो साल पहले ही संन्यासी बन गई थीं. उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश करने में असफल रहा और वो यह भी साबित नहीं कर सका कि जिस बाइक पर बम रखा गया था वह उनकी थी.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को कोर्ट ने गुरुवार (31 जुलाई, 2025) को बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत पेश करने में असफल रहा इसलिए आरोपियों को शक के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता है.

एनआईए के जज जस्टिस एके लाहोती ने आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाते हुए यह भी कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन दोषसिद्धि नैतिक आधार पर नहीं हो सकती है. कोर्ट ने कहा कि जिस टू व्हीलर पर बम रखे जाने का अभियोजन पक्ष दावा कर रहा था और आरोप लगाया कि वह बाइक प्रज्ञा ठाकुर की थी, उसके चेसिस का सीरियल नंबर फॉरेसिंक टीम पूरी तरह से बरामद नहीं कर सकी. इस तरह अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि वह बाइक प्रज्ञा ठाकुर की थी. चेसिस वाहन की मूल बॉडी होती है, जिस पर पार्ट्स अटैच किए जाते हैं.

कोर्ट ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर संन्यासी बन चुकी हैं और उन्होंने मालेगांव बम विस्फोट से दो साल पहले ही सभी भौतिक चीजों को त्याग दिया था.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की इस दलील को भी मानने से इनकार कर दिया कि विस्फोट की साजिश इन सात आरोपियों की थी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के इस दावे को तो स्वीकार किया कि ब्लास्ट में छह लोगों की जान गई, लेकिन इस दलील को स्वीकार नहीं किया कि हादसे में 101 लोग घायल हुए थे. कोर्ट ने 95 लोगों के जख्मी होने की बात स्वीकार की क्योंकि कोर्ट में दिए गए कुछ मेडिकल सर्टिफिकेट्स में हेराफेरी की गई थी.

29 सितंबर 2008 को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में लगाए गए विस्फोटक उपकरण में विस्फोट होने से छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे. इस मामले के आरोपियों में प्रज्ञा ठाकुर, पुरोहित, मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़

वीडियोज

Pappu Yadav Arrested: धोखाधड़ी का मामला, Pappu Yadav पर संकट बढ़ा... | Bihar News
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
Chitra Tripathi: राष्ट्रगीत पर छिड़ी ऐसी जंग कि मौलाना को नहीं सूझा जवाब ! | Maulana Arshad Madani
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम, घमासान जंग ! | Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में मोदी-मोदी की गूंज..समर्थकों का लगा तांता..! | Malaysia News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान ने जिन PL15 मिसाइलों को दागा, वो हो गईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
ऑपरेशन सिंदूर में PAK ने जो PL15 मिसाइलें दागीं, वो हुईं फुस, अब चीन ने चुपचाप शुरू की पड़ताल
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
'2048 की तैयारी करें अखिलेश यादव', सपा चीफ के चुनाव प्रचार अभियान पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
US PoK Map: अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
अमेरिका-भारत ट्रेड डील के साथ जारी नक्शे ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता, चीन को भी लिया लपेटे में, जानें पूरी बात
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
ICC हुआ सख्त, तो पाकिस्तान की निकल गई सारी हेकड़ी, बॉयकॉट मामले ने लिया नया मोड़
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
500 करोड़ बजट, बड़ा सुपरस्टार, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' और 'बॉर्डर' की वाट लगाने आ रही ये फिल्म!
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
Earth Oxygen: पृथ्वी पर पेड़ों से नहीं बल्कि इस चीज से मिलती है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जानें क्या कहता है साइंस
पृथ्वी पर पेड़ों से नहीं बल्कि इस चीज से मिलती है सबसे ज्यादा ऑक्सीजन, जानें क्या कहता है साइंस
RBI Recruitment 2026: रिजर्व बैंक में लीगल ऑफिसर और मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
रिजर्व बैंक में लीगल ऑफिसर और मैनेजर समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
Embed widget