एक्सप्लोरर

Khalistan: पीएम मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक करतूत, इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

Mahatma Gandhi Statue: यह घटना जी 7 बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा से कुछ दिन पहले हुई है. इस दौरान पीएम मोदी महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का उद्घाटन करने वाले थे.

Mahatma Gandhi Statue: इटली में खालिस्तानियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है. दरअसल, यह घटना जी7 बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा से कुछ दिन पहले हुई है. इस दौरान पीएम मोदी महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का उद्घाटन करने वाले थे. भारत ने इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला उठाया है. इस पर इटली के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने रिकॉर्ड समय में इस प्रतिमा को साफ कर दिया है.

दरअसल, इटली में आगामी 13 से 15 जून तक जी-7 शिखर सम्मेलन का कार्यक्रम होना है. ऐसे में इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है. इस दौरान महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का उद्घाटन किया जाना था. ऐसे में खालिस्तानियों की इस करतूत को बेहद शर्मनाक माना जा रहा है.

 

विदेश मंत्रालय ने इटली के सामने उठाया मुद्दा

महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि हमने इसकी रिपोर्ट देखी है और हमने इस मुद्दे को इतालवी अधिकारियों के सामने भी उठाया है. फिलहाल, गांधी जी की प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है. हालांकि, इस मामले में इटली के अधिकारियों के साथ बातचीत की गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

जिम्मेवार दोषियों के खिलाफ इटली प्रशासन ने कार्रवाई की शुरू

हालांकि, इटली प्रशासन ने इस घटना के जिम्मेवार दोषियों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं, जी-7 शिखर सम्मेलन के पहले इटली में सुरक्षा के कड़ें बंदोबस्त के इंतजाम किए गए हैं. ऐसे में गांधी जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस भी काफी गंभीरता से ले रही है.

ये भी पढ़ें: Terrorist Attack in Jammu: 'पीएम मोदी को चीखें नहीं सुनाई दे रहीं', आतंकी हमलों से घायल हुआ जम्मू कश्मीर तो बोले राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget