एक्सप्लोरर

Terrorist Attack in Jammu: 'पीएम मोदी को चीखें नहीं सुनाई दे रहीं', आतंकी हमलों से घायल हुआ जम्मू कश्मीर तो बोले राहुल गांधी

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में पिछले तीन दिनों में तीन आतंकी हमले हो चुके हैं. 9 जून को रियासी में बस पर फायरिंग से 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 41 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

Rahul Gandhi on Terrorist Attack in Jammu: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने हमलों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अपना गुस्सा जाहिर किया.

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “बधाई संदेशों का जवाब देने में व्यस्त नरेंद्र मोदी को जम्मू-कश्मीर में निर्ममता से मौत के घाट उतार दिए गए श्रद्धालुओं के परिवारों की चीखें तक नहीं सुनाई दे रही हैं.”

'प्रधानमंत्री अब भी जश्न में डूबे हैं'

राहुल गांधी ने आगे लिखा, “रियासी, कठुआ और डोडा में पिछले 3 दिनों में 3 अलग-अलग आतंकी घटनाएं हुई हैं ,लेकिन प्रधानमंत्री अब भी जश्न में मग्न हैं. देश जवाब मांग रहा है…  आखिर भाजपा सरकार में आतंकी हमलों की साजिश रचने वाले पकड़े क्यों नहीं जाते.”

पीएम की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी बढ़ते आतंकवादी हमलों और पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाया है. कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी ने पाकिस्तानी नेताओं को एक्स पर खूब जवाब दिया, लेकिन क्रूर आतंकी हमलों की निंदा करने का उन्हें समय नहीं मिला! पिछले 10 साल में मोदी सरकार की झूठी छाती ठोकने की वजह से राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचा है, जबकि निर्दोष लोग कायरतापूर्ण आतंकी हमलों के शिकार हुए हैं, लेकिन सबकुछ पहले जैसा ही चल रहा है.

'जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की आई बाढ़'

नरेंद्र मोदी के शपथ को लेकर कई राष्ट्राध्यक्ष देश के दौरे पर थे, तभी जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भयानक और वीभत्स आतंकी हमला देखने को मिला, लेकिन पीड़ितों को स्वयंभू "परमात्मा" प्रधानमंत्री से सहानुभूति के एक शब्द भी नहीं मिले! क्यों? इसके बाद, कठुआ में एक और आतंकी हमला हुआ, जिसमें एक नागरिक घायल हो गया. 11 जून को जम्मू के डोडा के छत्रकला में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 6 सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों ने भद्रवाह-पठानकोट के साथ चत्तरगल्ला इलाके में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की ओर से संचालित एक संयुक्त चौकी पर गोलीबारी की. पिछले तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की बाढ़ आ गई है, जबकि पीएम मोदी पाकिस्तानी नेताओं - नवाज शरीफ और पाक पीएम शाहबाज शरीफ के बधाई पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने में व्यस्त हैं. उन्होंने नृशंस आतंकी हमलों पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोला? उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है?

विफल रही है नया कश्मीर पॉलिसी

जम्मू-कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति की वापसी के भाजपा के बड़बोलेपन और खोखले दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई है. यह तथ्य कि भाजपा ने कश्मीर घाटी में चुनाव लड़ने की भी जहमत नहीं उठाई, इस बात का प्रमाण है कि उनकी "नया कश्मीर" नीति पूरी तरह विफल रही है.

कांग्रेस ने पूछे ये सवाल?

1. क्या यह सच नहीं है कि पिछले 2 साल में पीर पंजाल रेंज - राजौरी और पुंछ, अब सीमा पार आतंकवाद का गढ़ बन गया है. क्योंकि पिछले दो साल में इन इलाकों में हुए आतंकी हमलों में 35 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं और अब आतंक पड़ोसी रियासी जिले में भी फैल गया है, जिसे अपेक्षाकृत शांत माना जाता था?
 
2. क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हमारे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर कम से कम 19 बड़े आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें सीआरपीएफ कैंप, आर्मी कैंप, एयरफोर्स स्टेशन और मिलिट्री स्टेशन- पुलवामा, पंपोर, उरी, पठानकोट, गुरदासपुर, अमरनाथ यात्रा हमला, सुंजवान आर्मी कैंप, पुंछ आतंकी हमले (अप्रैल और दिसंबर 2023) शामिल हैं, जिनमें हमारे कई कीमती जीवन खो गए हैं?

3. क्या यह सच नहीं है कि मोदी सरकार ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है, जबकि जम्मू-कश्मीर में 2,262 आतंकी हमले हुए हैं, जिनमें 363 नागरिक मारे गए और 596 जवान शहीद हुए हैं? (स्रोत: SATP)
 
भी पढ़ें

Reasi Bus Attack: रियासी के दहशतगर्द की सुरक्षाबलों ने जारी की पहचान, जिसने बताया उसे मिलेगा 20 लाख का ईनाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget