एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार और अनिल देशमुख पहुंचे SC, परमबीर के आरोपों की CBI जांच का किया विरोध

अनिल देशमुख की याचिका में कहा गया है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने 5 मार्च को बिना उनका पक्ष सुने जांच का एकतरफा आदेश दे दिया. हाई कोर्ट ने बिना किसी उचित वजह के राज्य सरकार और वहां की पुलिस पर अविश्वास जताया.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. महाराष्ट्र सरकार ने भी अलग से याचिका दाखिल कर बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश का विरोध किया है. हाई कोर्ट ने देशमुख पर लगाए गए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों की प्राथमिक जांच करने का सीबीआई को निर्देश दिया है. परमबीर ने देशमुख पर गृह मंत्री रहते 100 करोड रुपये प्रति माह की वसूली करने समेत भ्रष्ट आचरण के कुछ और आरोप लगाए थे.

अनिल देशमुख की याचिका में कहा गया है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने 5 अप्रैल को बिना उनका पक्ष सुने जांच का एकतरफा आदेश दे दिया. हाई कोर्ट ने बिना किसी उचित वजह के राज्य सरकार और वहां की पुलिस पर अविश्वास जताया. परमबीर सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से अपने तबादले से नाराज़ होकर मनगढ़ंत आरोप लगाए. लेकिन हाई कोर्ट ने बिना सभी पक्षों को सुने और तथ्यों की पड़ताल किए सीबीआई को मामला सौंप दिया. परमबीर ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी थी. हाई कोर्ट ने आदेश देते समय जयश्री पाटिल नाम की वकील की तरफ से पुलिस को सौंपी गई शिकायत को आधार बनाया है.

देशमुख ने सीबीआई की विश्वसनीयता को भी संदिग्ध बताया है. महाराष्ट्र सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि उसने परमबीर के आरोपों को गंभीरता से लिया. उनकी जांच के लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज की कमेटी का गठन किया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को सीधे एफआईआर दर्ज करने को तो नहीं कहा, लेकिन प्राथमिक जांच के लिए कह दिया. यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का बेवजह अतिक्रमण है.

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार के लिए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे. वहीं वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल अनिल देशमुख के लिए पेश हो सकते हैं. देशमुख के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने वाली वकील जयश्री पाटिल ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर मांग की है कि बिना उनका पक्ष सुने कोई भी एकतरफा आदेश न दिया जाए. बुधवार को महाराष्ट्र सरकार और देशमुख के वकील मामले की जल्द सुनवाई की मांग चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े के सामने रख सकते हैं.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
स्वतंत्र भारद्वाज कैसे घिरा? पुलिस ने दबोचा, लगा SC-ST Act, चिराग ने बढ़ाई मुश्किलें
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
खरगे से जुड़े शुद्धिकरण विवाद पर बेंगलुरु में FIR, SC-ST के तहत मामला दर्ज
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
कुवैत में पीड़ित भारतीय महिला ने लगाई मदद की गुहार, MEA ने उठाया कदम
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
नेपाल बाढ़ः ‘275 भारतीय नागरिक अब भी लापता’, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget