एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या देर से कैबिनेट विस्तार करने वाले पहले सीएम हैं एकनाथ शिंदे? जानें

कर्नाटक के तत्कालीन सीएम बी एस येदियुरप्पा ने एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (सेक्युलर)-कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद 26 जुलाई, 2019 को सत्ता में लौटने पर तीन सप्ताह तक अकेले सरकार चलाई.

Maharashtra CM: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) शपथ लेने के 40 दिनों बाद मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे लेकिन यह अंतर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) की तुलना में कम है जब 2018 में सत्ता में आने पर उन्होंने सिर्फ एक मंत्री के साथ 68 दिनों तक सरकार चलाई थी.

कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (सेक्युलर)-कांग्रेस सरकार के गिरने के बाद 26 जुलाई, 2019 को सत्ता में लौटने पर तीन सप्ताह तक अकेले सरकार चलाई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल विस्तार में देरी पर विपक्ष की आलोचना के जवाब में कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार ने 40 दिनों के लिए सात सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ काम किया.

30 जून को शिंदे ने ली थी महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ
शिवसेना में बगावत के कारण ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. शिंदे-फडणवीस सरकार ने 4 जुलाई को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित किया था. दो सदस्यीय मंत्रिमंडल की कई बैठकें हो चुकी हैं और राज्य में रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू करने सहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं.

तेलंगाना में हुआ था दो महीने बाद मंत्रिमंडल का विस्तार
तेलंगाना में, दो महीने से अधिक समय तक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने गृह मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल के सिर्फ एक सहयोगी मोहम्मद महमूद के साथ अपनी सरकार चलाई. केसीआर के नाम से चर्चित राव ने विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की शानदार जीत के बाद 13 दिसंबर, 2018 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली लेकिन दो महीने से अधिक समय तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया. केसीआर ने 19 फरवरी, 2019 को मंत्रियों के रूप में 10 और सदस्यों को शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया.

कर्नाटक में भी देर में हुआ था मंत्रीमंडल का विस्तार
कर्नाटक में, येदियुरप्पा ने 29 जुलाई 2019 को राज्य विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया, लेकिन 20 अगस्त को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सके, क्योंकि जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के प्रबंधन के लिए विचार-विमर्श में समय लगा. सबसे बड़ी चुनौती थी जातिगत समीकरण, क्योंकि राज्य में लिंगायत समुदाय के 39 विधायक थे. मुख्यमंत्री भी लिंगायत समुदाय के थे. राज्य में लिंगायत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सबसे बड़ा जनाधार है.

कांग्रेस-जद(एस) (Congress) गठबंधन सरकार को गिराने में मदद करने वाले 17 अयोग्य करार कांग्रेस और जद(एस) विधायकों में से अधिकतर को भी सरकार में जगह देनी पड़ी. विधायकों की बगावत के कारण कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार के गिर जाने के तीन दिन बाद येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने 26 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था.

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने कल बुलाई बैठक, बदलती तस्वीर के बीच बिहार में गठबंधन को लेकर क्या है बीजेपी का रुख?

 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सबसे बुरी खबर, जानिए 8वें वेतन आयोग के गठन पर सरकार ने संसद में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget